फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   student murder, throw in forest, death

छात्र को घर से बुलाकर पीटकर जंगल में फेंका, उपचार के दौरान मौत

Tue, 16 Mar 2021 01:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
student murder, throw in forest, death
कुंडली। गांव जांटी कलां में छात्र को घर से बुलाकर पीटने के बाद जंगल में फेंक दिया गया। परिजनों ने उसे पीजीआई में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई। छात्र को दो दिन पहले घर से बुलाकर पीटा गया था। पुलिस मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराएगी। पुलिस ने एक नामजद समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के मुजफ्फरनगर के गांव गढ़ी नौवाबाद निवासी सूरज ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब पांच साल से जांटी कलां गांव में किराए पर रहते हैं। उसने बताया कि उसका भाई बादल (18) गांव सिंघु स्थित स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके भाई को शनिवार को गांव जाटी कलां निवासी अमित व उसके तीन साथी बुलाकर ले गए थे। उसके बाद उसका भाई नहीं लौटा। बाद में उन्हें पता लगा कि दहिसरा की तरफ खेतों में उसका भाई घायल अवस्था में पड़ा है। उसे बुरी तरह से पीटा गया था। वह उसे लेकर सामान्य अस्पताल में पहुंचे, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में सोमवार को उपचार के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने सूरज के बयान पर एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव जाटी कलां में रह रहे युवक की पीटकर हत्या करने की शिकायत मिली है। युवक की पीजीआई में मौत हुई है। एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवि कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed