फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student Found Tied Up in Hospital After Falling Ill Due to Intoxication; Allegations of Assault Surface

Sonipat News: नशे में बिगड़ी तबीयत तो अस्पताल में बंधा मिला छात्र, मारपीट के आरोप

Tue, 28 Apr 2026 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Apr 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Student Found Tied Up in Hospital After Falling Ill Due to Intoxication; Allegations of Assault Surface
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के छात्र के साथ निजी अस्पताल में कथित मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। छात्र को शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोलकाता निवासी युवक ने सेक्टर-27 थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह राठधना रोड स्थित यूनिवर्सिटी में बीकॉम (ऑनर्स) प्रथम वर्ष के विद्यार्थी है। उन्होंने बताया कि 23 अप्रैल की रात वह अपने दोस्त के साथ विवि के पास स्थित वाइन शॉप के पास शराब पी रहे थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें होश नहीं रहा।
विज्ञापन

छात्र के अनुसार जब उन्हें हल्का होश आया तो वह सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में थे, जहां कुछ लोग उनके हाथ-पैर बांधकर उन्हें चुप रहने की धमकी दे रहे थे और मारपीट कर रहे थे। छात्र ने आरोप लगाया कि उसे परिजनों से बात भी नहीं करने दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की जांच

24 अप्रैल को डायल 112 के जरिए पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। घायल छात्र का बयान दर्ज किया गया और मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल रिपोर्ट में छात्र के शरीर पर छह चोटें पाई गई हैं जिनमें कुछ के लिए एक्स-रे और विशेषज्ञ राय मांगी गई है। संदेह की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने अन्य जरूरी सैंपल भी जांच के लिए सुरक्षित किए हैं। पुलिस ने अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ से पूछताछ की।

प्राथमिक जांच में मारपीट और बांधने की पुष्टि

जांच के दौरान यह सामने आया कि छात्र को अस्पताल में बेड से बांधा गया था और उनके साथ मारपीट की गई। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटना के समय छात्र के साथ मौजूद दूसरे विवि के छात्र व पीड़ित के दोस्त को भी जांच में शामिल कर बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।


पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed