फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   student dies due to drowning in yamuna during chhath puja

छठ पूजा के दौरान यमुना में डूबने से छात्र की मौत

Tue, 01 Nov 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
student dies due to drowning in yamuna during chhath puja
छह पूजा मनाने के लिए यमुना के मिमारपुर घाट पर गया 12वीं कक्षा का छात्र डूब गया। इससे छठ मना रहे श्रद्धालुओं व छात्र के परिजनों में हड़कंप मच गया। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने छात्र का शव बरामद किया।
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले नीतू मिश्रा ने बताया कि वह 20 साल से भिगान गांव में परिवार के साथ रहते हैं। वह एक कंपनी में काम करते हैं। सोमवार सुबह छठ महापर्व के चलते वह यमुना पर परिवार के साथ गए थे। उनका बेटा अंकित (17) भी था। वह भिगान के स्कूल में कक्षा 12 का छात्र था। सूर्य को अर्घ्य देने के लिए अंकित यमुना में खड़ा था। इसी दौरान यमुना में डूब गया। उन्होंने परिवार के लोगों और वहां पर छठ मना रहे श्रद्धालुओं के साथ अंकित को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बाहर नहीं निकाल सके। काफी तलाश के बाद भी अंकित नहीं मिला तो पुलिस और गोताखोरों को जानकारी दी गई। गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे बाद अंकित का शव ही बरामद किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव उसके परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। छठ पर्व की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed