फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Student dies after being hit by a goods train

Sonipat News: मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत

Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Student dies after being hit by a goods train
सोनीपत। अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास बुधवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गई। गांव राजलूगढ़ी निवासी आशीष (20) सुभाष चौक स्थित शिक्षण संस्थान से कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन

जीआरपी से जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास रेल लाइन पार कर रहा युवक डाउन लाइन पर अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मृतक की पहचान राजलूगढ़ी निवासी आशीष के रूप में हुई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी ने बताया कि आशीष कक्षा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे जबकि आर्थिक खर्च के लिए रात को नौकरी कर रहे थे। परिवार में पिता ओमप्रकाश, माता व दो भाई-बहन हैं। ओमप्रकाश निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीनों बच्चे अविवाहित हैं। आशीष सबसे छोटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरकत में आई जीआरपी, गहनता से हो रही जांच
सोनीपत में सुबह बीटेक की छात्रा के सवारी गाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या करने के बाद दोपहर में छात्र की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत होने पर दोनों मामलों में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed