{"_id":"6ac2474929255e14e302fdae","slug":"160-people-donated-blood-at-a-blood-donation-camp-in-bawal-sonipat-news-c-198-1-fth1001-246578-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धारूहेड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धारूहेड़ा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
विज्ञापन
धारूहेड़ा में नशे के खिलाफ चलाए गए सर्च अभियान के दौरान संदिग्ध ठिकानों की जांच करती पुलिस टीम।
फोटो: 5, 2, 3
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से रेवाड़ी पुलिस ने रविवार अलसुबह को धारूहेड़ा क्षेत्र में विशेष सर्च एवं चेकिंग अभियान चलाया। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सीआईए धारूहेड़ा, थाना धारूहेड़ा पुलिस और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने संयुक्त रूप से संवेदनशील व सार्वजनिक स्थानों पर जांच की।
पुलिस टीमों ने टाउन पार्क के पास, नंदरामपुर बास रोड सहित अन्य स्थानों पर संदिग्ध मकानों, ठिकानों और सार्वजनिक जगहों को खंगाला। संभावित नशीले पदार्थों की तलाश में प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की मदद भी ली गई। अभियान के दौरान थाना धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक फूल कुमार, सीआईए धारूहेड़ा प्रभारी निरीक्षक योगेश हुड्डा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
नशा तस्करों को नहीं बख्शेंगे : एसपी
एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य रेवाड़ी जिले को नशामुक्त बनाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पुलिस की टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और नशे के खिलाफ इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की
पुलिस ने आमजन से अपील की कि आसपास कोई व्यक्ति नशे की बिक्री, तस्करी या अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। इसके लिए डायल-112 या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर सूचना दी जा सकती है। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी।