फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strong congratulations to the players of women's hockey who returned leaving an indelible mark in the Tokyo Olympics

टोक्यो ओलंपिक में अमिट छाप छोड़कर लौटी महिला हॉकी खिलाडिय़ों का किया जोरदार अभिनंदन

Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Strong congratulations to the players of women's hockey who returned leaving an indelible mark in the Tokyo Olympics
महाराणा प्रताप चौक स्थित पक्षी विहार में सीटीएम जितेंद्र के साथ पक्षियों के लिए दाना डालती नेहा, - फोटो : Sonipat
सोनीपत। टोक्यो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से महिला हॉकी को देश में नई पहचान दिलाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की तीन खिलाड़ियों का सोनीपत पहुंचने पर जोरदार अभिनंदन किया गया। महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी नेहा गोयल, निशा वारसी व शर्मिला का महाराणा प्रताप चौक पर फूलमालाओं वे ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहरवासियों द्वारा किए स्वागत से तीनों खिलाड़ी गदगद दिखाई दीं। खिलाड़ियों का कहना है कि देश के लिए पदक न जीत पाने का मलाल है, लेकिन पेरिस ओलंपिक में इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करेंगी। टोक्यो ओलंपिक में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर कर बेहतर तैयारी करेंगी।
विज्ञापन

सोनीपत समाज पंचायत के तत्वावधान में अर्जुन अवॉर्डी प्रीतम सिवाच की हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने महाराणा प्रताप चौक पर नेहा गोयल, निशा वारसी व शर्मिला का जोरदार स्वागत किया, जिसकी अगुवाई बतौर मुख्य अतिथि नगराधीश जितेंद्र जोशी कर रहे थे। तीनों खिलाड़ियों को फूलमालाओं से लादते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किए गए। नगराधीश ने गोविंद पक्षी विहार में तीनों खिलाड़ियों व उनकी कोच के साथ पक्षियों को दाना डालते हुए अभिनंदन जुलूस का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं हॉकी खिलाड़ी
महाराणा प्रताप चौक से हॉकी खिलाड़ियों को खुले वाहन में चढ़ाया गया और उनका विजयी जुलूस प्रारंभ किया गया। हॉकी अकादमी की खिलाड़ियों ने अपनी साथी शर्मिला, निशा, नेहा की जय-जयकार के नारे लगाए। जुलूस में आगे हॉकी खिलाड़ी चल रही थीं, जिनके पीछे उनकी हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रही थीं। इनके पीछे सोनीपत समाज पंचायत के प्रतिनिधि तथा हॉकी प्रेमी अपने वाहनों में सवार होकर चल रहे थे।
इन रास्तों से गुजरा जुलूस
जुलूस में शामिल सभी वाहनों पर राष्ट्रध्वज लगाया गया था, वहीं खिलाड़ियों ने भी हाथों में तिरंगे थामते हुए अभिनंदन जुलूस में हिस्सा लिया। महाराणा प्रताप चौक से प्रारंभ हुआ जुुलूस दिल्ली रोड से होते हुए मामा-भांजा चौक, गीता भवन चौक, गोहाना रोड फ्लाईओवर के रास्ते गुड़ मंडी में प्रवेश किया और अंत में पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान में समापन किया गया। इस दौरान आम जनमानस ने भी हॉकी खिलाड़ियों को बधाइयां दीं।
पहले लिया गुरु का आशीर्वाद, फिर कर्मस्थली को किया नमन
टोक्यो ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व कर घर वापसी पर हॉकी खिलाड़ी निशा, शर्मिला, नेहा सबसे पहले अपनी गुरु प्रीतम सिवाच के घर उनसे आशीर्वाद लेने पहुंचीं। अपनी खिलाड़ियों से मिले इस प्रेम व सम्मान से प्रीतम की आंखें छलक उठीं। इसके बाद तीनों खिलाड़ियों ने अपनी कर्मस्थली पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान को नमन किया। यहीं से इन खिलाड़ियों ने प्रीतम सिवाच से हॉकी की बारीकियां सीखीं और लगातार आगे बढ़ती चली गईं।
भविष्य के लिए दीं शुभकामनाएं
नगराधीश जितेंद्र जोशी ने नेहा, निशा, शर्मिला की प्रशंसा करते हुए कहा कि भले ही हमारी टीम ने ओलंपिक में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है, लेकिन उन्होंने जीत के लिए जी जान लगा दिया। खिलाड़ियों ने पहली बार ओलंपिक में सेमीफाइनल मुकाबले तक पहुंचने का इतिहास रचा है। भविष्य में हमारी बेटियां फाइनल में भी प्रवेश करेंगी और स्वर्णिम प्रदर्शन भी करेंगी।

जुलूस में ये रहे शामिल
खिलाड़ियों के स्वागत व जुलूस में सोनीपत समाज पंचायत से समाजसेवी संजय सिंगला, सरदार मोहन सिंह मनोचा, अनिल गुप्ता सीटू, जयवीर गहलावत, रविंद्र सरोहा, सुरेश वर्मा, सुभाष सिसोदिया, अशोक खत्री मौजूद रहे।

स्वागत जुलूस के दौरान हाथों में तिरंगा लिए ओलंपियन नेहा, निशा, शर्मिला का हौसला बढ़ाते बच्चे। स

स्वागत जुलूस के दौरान हाथों में तिरंगा लिए ओलंपियन नेहा, निशा, शर्मिला का हौसला बढ़ाते बच्चे। स- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed