फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strike again on deduction of Rs 1000 from leave

Sonipat News: छुट्टी के 1000 रुपये काटने पर दोबारा हड़ताल

Thu, 28 Sep 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Strike again on deduction of Rs 1000 from leave
सोनीपत। छुट्टी के एक-एक हजार रुपये काटे जाने के विरोध में आईएनडी कंपनी के 300 ठेका सफाई कर्मचारियों ने काम छोड़ हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कार्यालय में धरना दिया और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। ठेका सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर के रेलवे लाइन पार क्षेत्र के छह वार्डों में सफाई नहीं हुई। कर्मचारियों ने कहा कि संयुक्त आयुक्त के साथ हुई बैठक के दौरान जो फैसले लिए गए थे, उनका उल्लंघन करते हुए छुट्टी के 500 की बजाय एक-एक हजार रुपये काटे जा रहे हैं। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनको न तो सुविधाएं मिल रही हैं और न ही समय पर वेतन दिया जा रहा है। जरूरी होने पर छुट्टी करने पर उनके पैसे दोगुने काटे जा रहे हैं। साथ ही ठेकेदार पर धमकी देने का भी आरोप लगाया। नगरपालिका कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई के प्रधान भारत कंडेरा ने बताया कि ठेकेदार ने सभी ठेका कर्मचारियों के वेतन से 1000-1000 रुपये काट लिए, जबकि 19 सितंबर को हुई बैठक के दौरान 500 रुपये काटे जाने का निर्णय लिया था। इससे पहले पैसे काटे जाने के विरोध में 14 से 19 सितंबर तक हड़ताल की थी। अब दोबारा ठेकेदार परेशान कर रहा है। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर तीसरे दिन सफाई व दमकल कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed