फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness on defaulters... 932 electricity consumers' connections cut in four months

Sonipat News: डिफाल्टरों पर सख्ती... चार माह में 932 बिजली उपभोक्ता के काटे कनेक्शन

Sun, 23 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Strictness on defaulters... 932 electricity consumers' connections cut in four months
गन्नौर। बिजली निगम की ओर से बकाया बिलों का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। बिजली निगम ने चार माह में अब तक 932 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं, जिन पर 11.85 करोड़ रुपये का बकाया है। अधिकारियों का कहना है कि समय पर भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

बिजली निगम की तरफ से अब तक 1435 उपभोक्ताओं से 10.91 करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूली जा चुकी है। बिजली निगम की बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कुछ उपभोक्ता बिल जमा नहीं कर रहे थे, जिससे निगम को राजस्व हानि हो रही थी। इसके बाद निगम ने 50 हजार रुपये से अधिक देनदारी के 932 उपभोक्ताओं की लिस्ट बना कर उनके कनेक्शन काटे हैं।
विज्ञापन



50 हजार रुपये से कम के 1400 बकायादार
करीब 1400 बकायादार ऐसे भी हैं, जिनका 50 हजार रुपये से कम बकाया है। उपमंडल अभियंता ने अपील करते हुए कहा कि बकायादार भी अपना बिल समय पर जमा करवा दें, ताकि वह कार्रवाई से बच सकें। साथ ही कहा कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, वे जल्द अपने बकाया बिलों का भुगतान करें। बिल भुगतान करने के बाद ही उनका कनेक्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बिजली बिलों का भुगतान न करने पर चार माह में 932 कनेक्शन काटे गए है। प्रत्येक उपभोक्ता पर 50-50 हजार रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है।
- सचिन दहिया, उपमंडल अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed