फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strictness: Challans issued to 61 vehicles for violating traffic rules

सख्ती : यातायात नियमों की अवहेलना पर 61 वाहनों के काटे चालान

Wed, 19 Feb 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 19 Feb 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Strictness: Challans issued to 61 vehicles for violating traffic rules
फोटो 47: सोनीपत में यातायात नियम का उल्लंघन करने पर वाहन का चालान करती पुलिस टीम। स्रोत : पुलिस
सोनीपत। यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा विशेष अभियान मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले 61 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि बुलेट बाइक से पटाका छोड़ने पर 16 बुलेट बाइक चालकों के चालान कर 3 लाख 29 हजार 500 रुपये जुर्माना किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन व पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन यातायात नरेंद्र कादियान के निर्देशानुसार पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों की पालना के लिए अभियान चला रही है। इसके तहत पुलिस वाहन चालकों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते हुए अवहेलना करने वालों पर सख्ती बरत रही है। पुलिस ने अभियान के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-44, केजीपी, केएमपी, 334बी व गोहाना-पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की जांच की। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले 61 वाहनों के चालान किए हैं। वहीं बुलेट बाइक से पटाखा छोड़ने पर 16 के चालान कर 3 लाख 29 हजार 500 रुपये जुर्माना किया है। इसके अलावा 13 बुलेट बाइक को इंपाउंड भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed