फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Strengthen the organization by forming a committee at village level: Gurnam Singh Chaduni

गांव स्तर पर कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत करें : गुरनाम सिंह चढूनी

Sun, 01 Oct 2023 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 01 Oct 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Strengthen the organization by forming a committee at village level: Gurnam Singh Chaduni
नई अनाज मंडी में किसानों की बैठक में संबोधित करते किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। स्रोत : किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी शनिवार को जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में पहुंचे और किसानों को संबोधित किया। उन्होंने किसानों को 23 नवंबर को पिपली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। बैठक में उन्होंने किसानों पर पराली जलाने पर लगाए जाने वाले जुर्माने का विरोध किया। उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि गांव स्तर पर अपनी कमेटी बनाकर संगठन को मजबूत बनाएं। साथ ही यूनियन का प्रचार करने की बात कही है।
गुरनाम चढूनी ने कहा कि सरकार किसानों को लगातार परेशान कर रही है। किसानों को खराब हुई फसल का मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान किसी कारणवश यदि फसल अवशेष जलाता है तो उस पर जुर्माना लगाया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। इसका यूनियन विरोध करती है। उन्होंने कहा कि किसानों को एकजुट होकर काम करना चाहिए। एकजुट होने पर ही उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूनियन में जो पदाधिकारी काम नहीं करते हैं, उनके पद वापस लिए जाएंगे। पदाधिकारी गांव स्तर पर कमेटी का गठन करें और यूनियन का प्रचार कर यूनियन को मजबूत बनाए। किसान नेता अशोक ने कहा कि किसान पर फसल अवशेष जलाने पर लगाए गए जुर्माने के विरोध में मंगलवार को एसडीएम से मिलेंगे। अधिक से अधिक संख्या में किसान यहां पहुंचें। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यवान नरवाल व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed