विधायक सुरेंद्र पंवार ने वार्ड नंबर-3 में शनिवार को विधायक जन चौपाल लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। लोगों ने सीवर, पेयजल सहित अन्य समस्याएं विधायक के समक्ष रखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
सुरेंद्र पंवार ने कहा कि अगले सप्ताह 2.25 करोड़ की लागत से आदर्श नगर की गलियों को पक्का करवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही सीवर व पेयजल लाइन को व्यवस्थित करवाकर एक नया रूप आदर्श नगर को दिया जाएगा। लोगों ने बताया कि बावा सिनेमाघर के पास सुबह के समय श्रमिक ज्यादा एकत्रित होने की वजह से जाम लग जाता है, इस जाम से निजात दिलवाई जाए, इसके साथ ही आदर्श नगर के पास छोटी पुलिया पर नशे का मुद्दे भी चौपाल में उठाया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन चौपाल में जितनी भी समस्याएं सामने आती है उनके प्रति लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कोई लापरवाही मिलती है संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान एडवोकेट हरेंद्र राठी, बलवान, कमल हसीजा, देवेंद्र कादियान, हरि प्रकाश मंडल, भारत भूषण, अमित आर्य, बन्नी सिंह, बलवान व ईश्वर सिंह सैन मौजद रहे।