फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stopping the woman on the pretext of asking the way, Baba said - Your earrings are beautiful, ran away with the pretext of showing

Sonipat News: रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोककर बाबा बोला-आपकी बालियां सुंदर, देकने के बहाने लेकर भागा

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Stopping the woman on the pretext of asking the way, Baba said - Your earrings are beautiful, ran away with the pretext of showing
राई। गांव मुरथल के पास महिला को झांसे में लेकर ईको वैन सवार बाबा और चालक ने महिला की सोने की बालियां लेकर भाग गए। आरोपियों ने रास्ता पूछने के बहाने खेत से लौट रही महिला के साथ वारदात की। मुरथल थाना पुलिस ने महिला के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी कमलेश ने पुलिस को बताया कि वह 30 अप्रैल को खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। जब वह ओशो धारा आश्रम रोड से गांव की तरफ आ रही थी तो वेस्टेज कंपनी के नजदीक उसके पास ईको वैन आकर रुकी और बाबा के भेष में बैठे व्यक्ति ने उनसे बुधनाथ के डेरे का पता पूछा। उन्होंने बताया कि वह डेरा तो जीटी रोड पर पीछे दूसरी तरफ है। इसके बाद बाबा और चालक ने उनसे बात करते हुए का कि माईई जी आपके कानों की बालियां बहुत अच्छी हैं। ऐसे बाले उन्हें भी बनवाने हैं। आप एक बार निकाल कर दिखाओ तो वह उनके फोटो खींच लेंगे। जिस पर उन्होंने बाले निकालकर बाबा को दे दिए। महिला ने बताया कि दोनों फिर से उनसे बातचीत करने लगे। चार-पांच मिनट बात करने के बाद वह बाले लेकर भाग गए। वह घर जाकर बेटे मनजीत को मामले से अवगत कराया। परिवार के लोग उस बाबा को तलाशे रहे पर उसका पता नहीं लगा, जिस पर उन्होेंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed