{"_id":"66dce6c30cef93a2110a4d54","slug":"stopped-the-car-by-signaling-stole-85-thousand-rupees-and-ran-away-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124151-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इशारा कर रुकवाई गाड़ी, 85 हजार रुपये चोरी कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इशारा कर रुकवाई गाड़ी, 85 हजार रुपये चोरी कर भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। केएमपी एक्सप्रेस वे पर आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही हैं। वीरवार शाम को केएमपी पर तेल टपकने का इशारा कर पहले गाड़ी रुकवाई, उसके बाद वास्तु सलाहकार का 85 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर थाना कुंडली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इससे पहले केएमपी पर गुरुग्राम के अधिवक्ता की कार पर तेल फेंक कर 10 लाख रुपये से भरा बैग चोरी कर ले गए थे।
जयपुर के शांति नगर निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि वह वास्तु सलाहकार का काम करते हैं। शुक्रवार को सोनीपत से अपने चालक के साथ जयपुर जा रहे थे। शाम 6 बजे जब केएमपी फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति ने गाड़ी से तेल टपकने का इशारा किया। चालक मोहनलाल ने गाड़ी रोक दी। जब तेल की जांच करने लगे तो वहां काफी भीड़ एकत्रित हो गई। इसी दौरान एक बाइक सवार युवक गाड़ी से बैग चोरी कर ले गया। बैग में 85 हजार रुपये की नकदी, दूरी मापने की मशीन, कंपास, लाइसेंस, ज्योमेट्री बाक्स और दो डेबिट कार्ड थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।