फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stopped boutique operator in Sonipat on pretext of asking for directions, Gold jewellery cheating

Sonipat: बुटीक संचालिका को रास्ता पूछने के बहाने रोका; सोने के आभूषण ठगे, मुरथल के पास बाजार में हुई वारदात

Fri, 05 Apr 2024 11:07 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Apr 2024 11:07 AM IST
सार

महिला का आरोप है कि उन्होंने आरोपियों को अपनी बालियां उतारकर उसे दे दी। इतना ही नहीं अंगूठी भी निकाल कर दे दी। उस व्यक्ति ने उनके सामने ही बालियां और अंगूठी रुमाल मे बांधकर उसे वापस दे दी। उसके बाद तीनों वहां से चले गए।

विज्ञापन
Stopped boutique operator in Sonipat on pretext of asking for directions, Gold jewellery cheating
सिविल लाइन थाना सोनीपत - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के मुरथल अड्डा के पास स्थित बाजार में महिला को झांसे में लेकर उनके सोने के आभूषण चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कोट मोहल्ला निवासी निर्मल शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मुरथल अड्डा के पास आर्य कन्या स्कूल के निकट बुटीक चलाती हैं। वह वीरवार को अपनी दुकान से कुछ सामान लेने बाजार में गई थीं। वहां पर उन्हें एक युवक मिल गया। युवक ने कहा कि उसे पानीपत जाना है और वह अशिक्षित होने के कारण रास्ता भटक गया है। महिला का आरोप है कि युवक ने उनसे पानीपत जाने का रास्ता पूछा। उसी दौरान महिला व व्यक्ति वहां आ गए। महिला से युवक से बातचीत शुरू कर दी। युवक ने उन्हें भी पानीपत जाने की बात कही। तभी युवक ने अपनी जेब से पॉलिथीन निकाली और उस व्यक्ति से कहा कि यह उसे यह सामान उसके मालिक ने दिया और उनके परिचित को देकर आना है। उसने कहा कि यह पॉलीथीन आप रख लेना, इसके बदले उसे बस का किराया दे देना। इस पर व्यक्ति ने निर्मल शर्मा को पैसे देने को कहा। महिला का कहना है कि उसी दौरान उन पर तंद्रा छाने लगी। व्यक्ति ने उन्हें कहा कि आप अपनी बालियां दे देना, किराया वह उसे दे देगा।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उन्होंने अपनी बालियां उतारकर उसे दे दी। इतना ही नहीं अंगूठी भी निकाल कर दे दी। उस व्यक्ति ने उनके सामने ही बालियां और अंगूठी रुमाल मे बांधकर उसे वापस दे दी। उसके बाद तीनों वहां से चले गए। महिला का कहना है कि कुछ देर बाद जब उनकी तंद्रा टूटी तो उन्होंने रुमाल खोलकर देखा। रुमाल के अंदर कंकड़ बंधे मिले। महिला का आरोप है कि वह उन्हें झांसा देकर उनके आभूषण ठग ले गए है। महिला ने मामले की शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस को धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed