फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stop diarrhea campaign will start from July 1st

Sonipat News: पहली जुलाई से शुरू होगा डायरिया रोको अभियान

Thu, 27 Jun 2024 09:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Jun 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
Stop diarrhea campaign will start from July 1st
डाॅ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
सोनीपत। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दस्त नियंत्रण पखवाड़े के बजाय डायरिया रोको अभियान की शुरुआत 1 जुलाई की जा रही है। इसमें बच्चों के जीवन पर संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में 31 अगस्त तक चलने वाले अभियान के तहत जिले के डेढ़ लाख बच्चों को ओआरएस पिलाया जाएगा। घर-घर सर्वे कर उल्टी-दस्त के मरीजों को जिंक की 14 टैबलेट भी दी जाएंगी। अभियान के तहत के तहत आशा-एएनएम अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। यह पता लगाया जाएगा कि किस घर में 0 से पांच साल का बच्चा है। फिर उस बच्चे के अभिभावक को बच्चों को पिलाने के लिए दो पैकेट ओआरएस के दिए जाएंगे।
विज्ञापन

डायरिया रोको अभियान का उद्देश्य बचपन में दस्त के कारण शून्य बाल मृत्यु लक्ष्य को प्राप्त करना है। दो महीने तक चलने वाले इस अभियान में लोगों को डायरिया की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया जाएगा। सर्वे में एएनएम व जीएनएम यह भी नजर रखेंगी कि किस घर में उल्टी-दस्त के मरीज हैं। मरीज मिलने पर जिंक की टेबलेट का पैकेट दिया जाएगा। एक पैकेट में करीब 14 गोलियां होती हैं। साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा कि इस दवा से आराम नहीं हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर चिकित्सक जाएं।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन डॉ. नीरज यादव का कहना है कि डायरिया रोका अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। डायरिया से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। वहीं, बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं। कई बार परिजन बच्चों को अनावश्यक दवाइयां देते हैं। लोगों को बताया जाएगा कि उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों को जरूरी दवाएं ही देनी हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. विशाल सैनी ने बताया कि यदि बच्चा उल्टी-दस्त से पीड़ित है तो उसे साफ उबला हुआ पानी ठंडा कर पिलाएं। उसकी साफ-सफाई का ज्यादा ध्यान रखा जाए। उसे पानी ज्यादा से ज्यादा पिलाया जाए। केला, चावल, दही खिलाएं। बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाएं। यदि फिर भी आराम नहीं मिलता है बच्चों काे तुरंत ही चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
1 जुलाई से 31 अगस्त तक इस बार डायरिया रोको अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाने के लिए उनके घर जाकर ओआरएस के दो-दो पैकेट दिए जाएंगे। वहीं उल्टी दस्त के मरीजों को एक-एक पैकेट जिंक की टैबलेट दी जाएगी।
- डाॅ. नीरज यादव, उप सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed