फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stop collecting garbage and burning it around ponds and canals

Sonipat News: तालाब और नहर के आसपास कूड़ा-गोबर एकत्र कर जलाने पर रोक लगाएं

Wed, 14 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 14 Feb 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Stop collecting garbage and burning it around ponds and canals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वह तालाब और नहर के आसपास कूड़ा और गोबर एकत्र करने के बाद जलाने पर रोक लगाएं। जिला प्रशासन की ओर से पहले भी इसको लेकर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए जा चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि तालाब/नहर की 30 मीटर परिधि क्षेत्र में कोई कूड़ा, कचरा या गोबर न डालें। इससे वातावरण में प्रदूषण होने और तालाब व नहरों में संक्रमण फैलने का डर रहता है। गंदगी से मच्छरों और मक्खियों के माध्यम से भी संक्रमण फैलता है। इससे जानवरों और लोगों के जीवन और संपत्ति को समस्या हो सकती है। अगर कोई ग्रामवासी ऐसा करता पाया गया तो उसके खिलाफ हरियाणा सरकार व राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) नई दिल्ली के निर्देशों के तहत 10 हजार रुपये जुर्माना व भारतीय दंड संहिता की धारा 188 संपठित वायु बचाव और प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम 1981 के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed