फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stone pelting on Shatabdi Express, RPF started investigation

शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, आरपीएफ ने शुरू की जांच

Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Stone pelting on Shatabdi Express, RPF started investigation
सोनीपत। शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। दो दिन पहले शाम के समय पत्थरबाजी की घटना हुई । जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच शुरू कर दी है। वारदात शनि मंदिर के पास की है। जिले में आठ माह के दौरान अब तक पत्थरबाजी किए जाने के नौ मुकदमे दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि पहली सितंबर को दिल्ली से अंबाला अप लाइन पर शनि मंदिर के पास शाम 6:15 बजे शताब्दी ट्रेन पर पत्थरबाजी का मामले सामने आया है। हालांकि उस घटना में किसी को चोट नहीं आई। जिसकी जांच के बाद आरपीएफ ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि पत्थर फेंकने वालों का पता नहीं लग सका है। रेलवे पुलिस उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है। रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र में ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। पत्थरबाजी अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों पर की जा रही है। रेलवे लाइन से लगते इन क्षेत्रों में बच्चे कई बार खेल-खेल में ट्रेनों पर पत्थर फेंक देते हैं। जिससे यात्रियों के चोटिल होने का डर बना रहता है। साथ ही गाड़ियां भी देरी से चलती हैं। रेलवे को आर्थिक नुकसान होने के साथ ही यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

आरपीएफ ने इस साल अब तक ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने के 9 मुकदमे दर्ज किए हैं, लेकिन किसी मामले में पत्थर बाजों का पता नहीं लग सका है। अब ट्रेनों पर पत्थराव की घटनाओं को रोकने के लिए आरपीएफ ने ऑपरेशन दोस्ती अभियान की शुरुआत कर दी है, ताकि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों तक पहुंचा जा सके। वहीं आरपीएफ की ओर से शुरू किए गए ऑपरेशन दोस्ती अभियान की शुरुआत होने से एक दिन पहले ही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानें...किस माह कितने मामले आए सामने
जनवरी 01
फरवरी 04
मार्च 01
अप्रैल 01
मई 01
सितंबर 01
बॉक्स
रेलवे लाइन स्थित इन कॉलोनियों के पास हुई पत्थरबाजी
ईदगाह कॉलोनी, ज्ञान नगर, सुंदर सावरी कॉलोनी, शनि मंदिर के आसपास और गांव बैयापुर खुर्द।
जनवरी से अब तक ट्रेनों पर पत्थरबाजी करने के 9 मामले दर्ज किए गए हैं। पत्थर फेंकने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए ऑपरेशन दोस्ती अभियान की शुरुआत कर दी है। वीरवार शाम को शनि मंदिर से आगे शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे लाइन के आसपास लगती कॉलोनियों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के मामले में दोषी को 5 साल तक की सजा व 10 हजार रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।
युद्घवीर सिंह, थाना प्रभारी, आरपीएफ सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed