फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   stolen, shop, cctv, gate

शहर में आठ दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी, पुलिस का नहीं रहा डर, व्यापारियों में दहशत

Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
stolen, shop, cctv, gate
सोनीपत। शहर में चोरी की वारदात लगातार बढ़ रही है। चोर हर रोज दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। मंगलवार की रात को चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर आठ दुकानों के शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की लगातार वारदात से लग रहा है कि चोरों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। चोरी की वारदात से व्यापारियों व दुकानदारों में दहशत है। चोर रॉड और हाथों के सहारे शटर को उखाड़कर दुकानों में घुस जाते हैं। दुकानदारों ने रात को गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात को चोरों ने शहर के रेलवे रोड पर टीनू कन्फेक्शनरी की दुकान का शटर उखाड़ लिया। उसमें से चोर करीब 20 हजार रुपये की नकदी और पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। दुकानदार का आरोप है कि शटर को नीचे से तोड़कर वारदात को अंजाम दिया गया है। चोरों ने ओल्ड डीसी रोड पर अशोक कुमार गोयल की कन्फेक्शनरी की दुकान का शटर उखाड़कर 6000 रुपये की नकदी, सिगरेट की 25 डिब्बी और करीब पांच हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। इससे कुछ आगे मोहक कन्फेक्शनरी की दुकान से चोरों ने शटर उखाड़कर करीब 3000 रुपये की नकदी और सामान चोरी कर लिया। यहां पर संदिग्ध सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

उसके बाद चोरों ने चार मरला में किराना की दुकानों को निशाना बनाया। यहां पर प्रेम किरयाना स्टोर से एक मोबाइल, 5000 रुपये की नकदी और करीब 5000 रुपये का सामान चोरी कर लिया। उसके बाद मक्खनलाल किराना स्टोर की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 6000 की नकदी और करीब 3000 रुपये का सामान चोरी कर ले गए। वहीं पड़ोसी राजू किराना स्टोर का शटर उखाड़ लिया। इसी बीच शोर सुनकर पड़ोसी घर से बाहर आ गए तो चोर वहां से भाग गए। उसके बाद चोरों ने मुरथल अड्डे पर एक दूध डेयरी का शटर उखाड़कर करीब 12 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी
गांधी चौक स्थित दुकान से चोर हजारों रुपये के मोबाइल फोन व सामान चोरी कर ले गए। हेम नगर निवासी चंदन ने पुलिस को बताया कि वह रात को दुकान बंद कर चला गया था। चोरों ने ताला तोड़की रिपेयरिंग के लिए आए नौ मोबाइल, नए तीन आईबेल व दो मोबाइल इंटेक्स, पांच फोल्डर व 6000 रुपये की नकदी चोरी कर ली। कंप्यूटर टूटा हुआ मिला। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहक कन्फेक्शनरी में दो माह में दूसरी बार चोरी
मोहक कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरों ने दो महीने में दूसरी बार चोरी की है। दुकानदार ने मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उसका कहना है कि चोर सीसीटीवी में दिखाई दे रहे हैं। दुकान में चोरों ने महज दो मिनट 17 सेकेंड में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक रात को 1 बजकर 35 मिनट 3 सेकेंड पर पहुंचते हैं। दोनों युवक हाथों व लोहे की राड से शटर को उठा देते हैं। एक युवक अंदर घुस जाता है। इस दौरान दूसरा युवक बाहर पहरा देता है। बाद में दूसरा युवक कुछ सामान व नकदी बाहर फेंकता है और बाहर खड़ा युवक शटर तो ऊपर उठा देता है। जिस पर अंदर घुसा युवक बाहर आता और बाहर खड़ा युवक सामान बटोर को भाग जाता है। उसके बाद बचा हुआ सामान लेकर दूसरा युवक 1 बजकर 37 मिनट व 20 सेकेंड पर भाग जाता है।

वर्जन
चोरी की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना व चौकी प्रभारियों को विशेष हिदायत दी गई है। रात को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। उसके बावजूद कोई लापरवाही बरतेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। चोरों का जल्द पता लगाकर काबू किया जाएगा।
- जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed