{"_id":"663275381bf5d5a7dd00cf0a","slug":"stolen-cash-by-breaking-the-lock-of-the-box-in-neighbors-house-police-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1003-117683-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पड़ोसी के घर में संदूक का ताला तोड़ नकदी चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पड़ोसी के घर में संदूक का ताला तोड़ नकदी चुराई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 01 May 2024 10:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 May 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
गन्नौर। गांव खेड़ी तगा में एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी के घर से संदूक का ताला तोड़ नकदी चुरा ली। पीड़ित बिजेंद्र ने बताया कि वह 29 अप्रैल को अपने घर पर सो रहे थे। तड़के 3 बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पड़ोसी सुनील उनके घर में घुसा हुआ था। वह उनके संदूक का ताला तोड़ के पैसे चोरी कर रहा था। उन्होंने पकड़ने का प्रयास किया तो सुनील वहां भाग कर अपने घर में छिप गया। वह जब उसके घर के बाहर पहुंचे तो आवाज लगाने पर भी सुनील अपने घर से नहीं निकला। जिस वजह से वह वापस घर लौट गए। बिजेंद्र ने बताया कि मंगलवार को उन्होंने अपनी मां से पूछा तो पता चला कि संदूक में करीब 8 हजार रुपये रखे थे। बड़ी थाना पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
-
विज्ञापन
-