फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   STF team arrested 5 thousand prize crook Satbir

एसटीएफ टीम ने 5 हजार के इनामी बदमाश सतबीर को किया गिरफ्तार

Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
STF team arrested 5 thousand prize crook Satbir
एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
एसटीएफ सोनीपत की टीम ने एक साल से आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में फरार 5 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर एक सप्ताह पहले ही इनाम घोषित किया गया था। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसटीएफ सोनीपत प्रभारी सतीश देशवाल ने बताया कि गांव कुराड़ निवासी सतबीर उर्फ सोनू सदर थाना सोनीपत में दर्ज आत्महत्या को विवश करने के मामले में आरोपी था। आरोपी के खिलाफ सदर थाना में व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी ने उसकी बेटी को आत्महत्या के लिए विवश किया है। युवक द्वारा परेशान किए जाने की जानकारी महिला ने अपनी मां को दी थी। आरोप था कि वह महिला का पीछा करता था और उसे फोन कॉल करता था। जिसके बाद महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस ने 27 सितंबर, 2020 को मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें उस पर 30 जुलाई को इनाम घोषित हुआ है। इसके अलावा पहले भी आरोपी सात मामलों में नामजद रह चुका है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को शुक्रवार को कुराड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इन मामलों में आरोपी रहा है युवक
- वर्ष 2004 में थाना मुरथल में दर्ज अवैध हथियार में पकड़ा गया
- वर्ष 2004 में ही थाना मुरथल में चोरी के मामले में नामजद हुआ।
- वर्ष 2005 में थाना खरखौदा में अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ।
- वर्ष 2011 में थाना मुरथल में अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ।
- वर्ष 2013 में थाना मुरथल में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
- वर्ष 2015 में थाना मुरथल में मारपीट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ।
- वर्ष 2018 में थाना सदर सोनीपत में अवैध हथियार का मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed