{"_id":"5f3980208ebc3e3cd06dee5a","slug":"stf-rohtak-caught-conspiring-to-loot-two-accused-of-looting-kmp-sonipat-news-rtk569014194","type":"story","status":"publish","title_hn":"केएमपी पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ रोहतक ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केएमपी पर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ रोहतक ने दबोचा
विज्ञापन
केएमपी पर लूटपाट करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम के साथ।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसटीएफ रोहतक की टीम ने गांव नाथूपुर के पास ड्रेन नंबर-8 के निकट लूट का षड्यंत्र रच रहे दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी केएमपी पर लगातार लूट की वारदात कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी गांव थरिया निवासी जानिसार उर्फ गांधी उर्फ खलनायक व मोमिन है। आरोपियों की गिरफ्तारी से केएमपी व राई थाना क्षेत्र में लूट की 15 वारदात सुलझने का दावा किया जा रहा है।
एसटीएफ रोहतक प्रभारी संदीप धनखड़ ने बताया कि केएमपी पर लगातार लूट की वारदात हो रही थी। जिसे लेकर एएसआई दिनेश के साथ सुमित, विकास, प्रमोद व संदीप की टीम बनाई थी। टीम ने शनिवार रात को गश्त के दौरान नाथूपुर के पास से दो युवकों को पिस्तौल, चाकू व राड सहित लूट का षड्यंत्र रचते पकड़ा है। आरोपी जानिसार उर्फ गांधी उर्फ खलनायक व मोमिन ने इसी वर्ष लूट की 15 वारदात कुबूल की है। आरोपियों के खिलाफ कुंडली थाना में लूट का षड्यंत्र रचने का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों को एसआई सतबीर सिंह की टीम ने अदालत में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया।
आरोपियों ने यह वारदात कुबूली
-24 जुलाई को रामनगर शराब ठेके से करीब 80000 रुपये लूटे।
-पिस्तौल दिखाकर केएमपी पर ट्रक ड्राइवर से 7000 रुपेय व मोबाइल लूटा।
-साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर केएमपी पर ट्रक चालक से 11000 रुपये लूटे।
-साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर केएमपी पर ट्रक चालक से 6000 रुपये लूटे।
-केएमपी पर ट्रक चालक से मोबाइल फोन लूटा।
- साथियों के साथ मिलकर केएमपी पर ट्रक चालक से 3000 रुपये लूटे।
-जुलाई में साथियों के केएमपी पर पिस्तौल दिखाकर ट्रक चालक से मोबाइल लूटा।
-जुलाई में साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर ट्रक चालक से 500 रुपये व मोबाइल लूटा।
-जुलाई में ही पिस्तौल दिखाकर केएमपी पर ट्रक चालक से मोबाइल लूटा।
-साथियों के साथ पिस्तौल के बल पर केएमपी पर ही बाइक चालक से 300 रुपये व मोबाइल लूटा।
-जुलाई में पिस्तौल दिखाकर दुर्गा कालोनी में केएमपी पुल के नीचे पिकअप चालक से 1500 रुपये लूटे।
-जुलाई में साथियों के साथ राई औद्योगिक क्षेत्र ठेके के पास से बाइक चालक से 500 रुपये व मोबाइल लूटा।
-जुलाई में दुर्गा कालोनी में बाइक सवार से 350 रुपये व मोबाइल लूटा।
-जुलाई में साथियों के साथ केएमपी टोल प्लाजा पर खड़े ट्रक चालक से 2000 रुपये व फोन लूटा।
-जुलाई में साथियों के साथ मिलकर केएमपी पर कैंटर चालक से 6000 रुपये लूटे।