{"_id":"67d9c9bb3579ed9c82057afd","slug":"statue-of-martyr-commando-surendra-installed-in-his-native-village-bajana-kalan-sonipat-news-c-197-1-snp1008-133889-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहीद कमांडो सुरेंद्र की पैतृक गांव बजाना कलां में प्रतिमा स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहीद कमांडो सुरेंद्र की पैतृक गांव बजाना कलां में प्रतिमा स्थापित
Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28- सोनीपत के गन्नौर के गांव बजाना कलां स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में शहीद कमांडो स
गन्नौर। शहीद कमांडो सुरेंद्र कुमार की उनके पैतृक गांव बजाना कलां स्थित राजकीय उच्च विद्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय सुरक्षा गारद (एनएसजी) के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने शहीद कमांडो की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सुरेंद्र कुमार को श्रद्धांजलि दी।
एनएसजी के सहायक कमांडर पावेल कुमार व इंद्रजीत ने कहा कि सुरेंद्र कुमार का बलिदान यह दर्शाता है कि कैसे हमारे जवान अपने प्राणों की चिंता किए बिना देश की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। सुरेंद्र कुमार 53 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में सेवारत रहते हुए एनएसजी 12 एसआरजी में प्रतिनियुक्ति पर थे। कमांडो सुरेंद्र का जन्म पिता ओमप्रकाश व माता रामदे के घर 7 जुलाई 1976 को हुआ था। उनकी शादी मुकेश देवी से हुई थी, जिनका 26 दिसंबर 2021 को निधन हो गया। उनका बेटा गुरमीत व बेटी खुशी हैं। उन्होंने 17 जुलाई 1997 को भारतीय सुरक्षा बल में अपनी सेवाएं शुरू की। समर्पण व कर्तव्य परायणता के चलते उन्हें हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल की सुरक्षा में तैनात किया गया था। 30 जनवरी 2006 को वह पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में तैनात थे, तब सड़क हादसे में शहीद हो गए थे। एनएसजी से कमांडो संदीप, सुआलाल, विद्यालय के मुख्याध्यापक, रामदे व ग्रामीण मौजूद रहे।