फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State team winner in national roll ball competition

Sonipat News: राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम विजेता

Thu, 23 Jan 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
State team winner in national roll ball competition
फोटो 04- सोनीपत के प्रशिक्षक विनोद चौधरी के साथ प्रदेश की टीम प्रतियोगिता में जीतने के बाद ट्रॉ
सोनीपत। 14वीं राष्ट्रीय अंडर-11 रोल बॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की टीम ने विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की है। प्रतियोगिता रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से असम एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कराई गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षक व सोनीपत रोल बॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी ने बताया कि रोल बॉल प्रतियोगिता 18 से 21 जनवरी तक असम के गुवाहटी स्थित रूद्र सिंह स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इसमें देश के 24 राज्यों की टीमों ने प्रतिभागिता की थी। इसमें प्रदेश की लड़कों व लड़कियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। लड़कों की टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं लड़कियों की टीम क्वार्टर फाइनल तक पहुंच सकी। उन्होंने बताया कि सेमी फाइनल मुकाबले में लड़कों की टीम ने केरल की टीम को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं फाइनल में मेजबान असम की टीम को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। प्रदेश की लड़कों की टीम में गुणवंश, कार्तिक, रित्विक, स्पर्श, उज्जवल, मनीत, एधंत, प्रियव्रत, विवान कंबोज, अक्षज, इवान कुंडू, आरव व मुकुंद शामिल रहे। प्रतियोगिता में कार्तिक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का खिताब मिला। कार्तिक को साइकिल देकर सम्मानित किया गया। लड़कियों की टीम में यहवी, ध्रुवी, रूही, हिमांगी, नित्या कौल, आरिया मुकुंद, गुलमैरा, अध्या सिंह, अंशिका पाण्डे, अवनी राठी, वंशिका, आर्य सैनी शामिल रही। प्रदेश रोल बॉल एसोसिएशन एवं रोल बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला ल एसोसिएशन के सचिव मनीष नैन, प्रिंस मलिक, मुस्कान सैनी, नवीन, कुशल, लक्ष्य, प्रवीण, मोहित, अमित व सिमरन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed