{"_id":"663e5e4080be1ad105061fe0","slug":"state-of-the-art-operation-theater-will-open-in-sub-divisional-civil-hospital-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118075-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उपमंडल नागरिक अस्पताल में खुलेगा अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उपमंडल नागरिक अस्पताल में खुलेगा अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर
Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 10 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल। संवाद
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग ने खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर खोलने का निर्णय लिया है। कायाकल्प टीम ने निरीक्षण के बाद यहां ओटी शुरू करने की सहमति प्रदान की थी। यहां कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ऑपरेशन थियेटर खोला जाएगा। यहां ओटी शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सोनीपत व रोहतक नहीं जाना पड़ेगा।
उपमंडल नागरिक अस्पताल में 50 बेड की सुविधा है। यहां पर रोजाना 400 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। अस्पताल में सुविधाओं की कमी के चलते क्षेत्र के लोगों को परेशानी होती है। यहां पर आपात सेवाएं नाममात्र की हैं, जिसके कारण डिलिवरी करवाने से लेकर सड़क हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद सोनीपत, खानपुर कलां या फिर पीजीआई, रोहतक रेफर किया जाता है। यहां बड़ा आपरेशन थियेटर, डिजिटल एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, अपग्रेड लैब की सुविधा नहीं है। इसके कारण मरीजों को रेफर किया जाता है।
उपमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने स्वास्थ्य विभाग को प्रस्ताव भेजा है। कायाकल्प की टीम ने अस्पताल में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत ऑपरेशन थियेटर खोलने की सहमति दी है। इस पर 30 से 40 लाख रुपये खर्च होंगे। इसको लेकर पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के अधिकारी निरीक्षण कर चुके हैं। ओटी शुरू होने के बाद सीधा फायदा क्षेत्र के एक लाख से ज्यादा लोगों को होगा। संवाद
विज्ञापन
विशेषज्ञ चिकित्सकों की ली जाएंगी सेवाएं
अस्पताल में सीएसआर के तहत दो मॉड्यूलर ओटी की सुविधा होगी। इसके शुरू होने के बाद निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएंगी। सरकार की ओर से निजी चिकित्सकों को मानदेय दिया जाएगा। निजी अस्पताल के चिकित्सकों की नियुक्ति उनके दस्तावेजों की जांच के आधार पर की जाएगी।
वर्जन
खरखौदा के उपमंडल नागरिक अस्पताल में सीएसआर के तहत ऑपरेशन थियेटर खोला जाएगा। इसमें दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर की सुविधा होगी। ओटी चालू करने के लिए निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं ली जाएगी।-डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत।