फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level sports competition: 43 member team left under the supervision of three escort teachers

राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता : तीन एस्कोर्ट शिक्षकों की निगरानी में रवाना हुआ 43 सदस्यीय दल

Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Feb 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
State level sports competition: 43 member team left under the supervision of three escort teachers
फोटो 40- सोनीपत बस अड्डे से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए करनाल रवाना होते शिक्षक व खिलाड़ी के - फोटो : samvad
सोनीपत। पीएमश्री स्कूलों की जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता की आठ स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर अव्वल रहने वाले खिलाड़ी अब राज्यस्तर पर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। तीन एस्कोर्ट शिक्षकों की अगुवाई में 40 खिलाड़ियों का दल रविवार को बस अड्डे से करनाल के लिए रवाना हुआ। पीएमश्री स्कूलों के जिला नोडल अधिकारी सहायक परियोजना समन्वयक रूपेंद्र पूनिया ने खिलाड़ियों को रवाना किया और उन्हें खेल भावना से खेलते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों से जीत के क्रम को बरकरार रखते हुए उम्मीद जताई की प्रदेश स्तर पर भी अपने जिले का नाम रोशन करने में कामयाब रहेंगे। जिलास्तर पर सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित एथलेटिक्स मैदान पर राजकीय पीएमश्री स्कूलों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जिले के नौ पीएमश्री राजकीय विद्यालयों से 135 खिलाड़ियों ने विभिन्न आठ स्पर्धाओं में भाग लिया था। प्रतियोगिता के फेज एक व दो में पीएमश्री स्कूलों के कक्षा 6 से 12वीं तक के खिलाड़ियों भाग लिया। इन्हें दो ग्रुपों में बांटा गया था। कक्षा 6 से 8 तक को पहले और कक्षा 9 से 12 तक को दूसरे ग्रुप में रखा गया था। सभी आठ स्पर्धाओं में हर स्कूल से चार-चार खिलाड़ियों ने भाग लिया था। लड़के-लड़कियों के वर्ग में प्रथम विजेता का चयन राज्यस्तर के लिए किया गया है।
विज्ञापन

नहीं पहुंचे चार खिलाड़ी

राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिले से 44 खिलाड़ियों का चयन किया गया था। इसमें से 22 लड़के व इतनी ही लड़कियां शामिल थी। रविवार को करनाल रवाना होने वाले दल में चार खिलाड़ी नहीं पहुंचे। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए 40 खिलाड़ी गए हैं। यह खिलाड़ी एस्कोर्ट शिक्षक गढ़ी उजाले खां स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता प्रियंका, बड़ौली स्थित पीएमश्री राजकीय स्कूल के प्रवक्ता अमित कुमार व खरखौदा पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पीटीआई महाबीर सिंह की निगरानी में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यस्तर पर इन स्पर्धाओं में दिखाएंगे प्रतिभा
राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, ऊंची कूद, शॉटपुट, लंबी कूद व डिस्कस थ्रो में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। एस्कोर्ट शिक्षकों ने बताया कि जिलास्तर पर जीत के बाद खिलाड़ियों में जोश है। उम्मीद है राज्य स्तर पर भी वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed