{"_id":"670dab76a65764c8e709bed7","slug":"state-level-school-sports-competition-players-troubled-by-chaos-in-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126104-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अव्यवस्था से खिलाड़ी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में अव्यवस्था से खिलाड़ी परेशान
Tue, 15 Oct 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में सोनीपत चार खेलों की मेजबानी कर रहा है। प्रतियोगिता के पहले दिन ही अव्यवस्था की वजह से खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के सीआरजेड स्कूल में हुए हॉकी के मुकाबले कराए जा रहे हैं। जहां खिलाड़ियों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था तक नहीं की गई, वहीं दूसरे जिलों से आई टीमों के रहने की व्यवस्था जिस विद्यालय में की गई है, खिलाड़ियों के मैदान से वहां तक जाने की कोई व्यवस्था नहीं है।
सीआरजेड स्कूल के मैदान में हॉकी के अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले कराए गए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बाहर से आई टीमों के ठहरने की व्यवस्था विभिन्न स्थानों पर कर रखी है। विवेकानंद स्कूल में ठहरे हुए खिलाड़ियों के लिए आने-जाने की व्यवस्था नहीं की गई। श्याम मेमोरियल स्कूल में ठहराए गए खिलाड़ियों के साथ भी ऐसा ही हाल है, लेकिन मैदान पर मुकाबला खेलने के बाद थके-हारे खिलाड़ियों को अपना किट बैग उठाकर पैदल ही ठहराए गए स्कूल तक जाना पड़ रहा है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को मेडिकल सुविधा प्रदान कराई जाती है, जिससे खेलते समय यदि किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए तो मौके पर प्राथमिक उपचार किया जा सकें। अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस मौके पर होती है। सीआरजेड स्कूल के हॉकी मैदान पर प्रतियोगिता के दौरान एंबुलेंस नहीं खड़ी की गई थी।
खिलाड़ियों को स्कूल से खेल मैदान तक लेकर जाने की व्यवस्था टीम के साथ आए कोच या शिक्षकों को करनी होती है। जिलास्तर पर गठित आयोजन कमेटी की तरफ से खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। खेल मैदान में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। एंबुलेंस आसपास के क्षेत्र में ही खड़ी की गई है।
विज्ञापन
- रामबीर सरोहा, सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल), सोनीपत