फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level Sanjhi festival and competition to be held in Rohtak from 29th

Sonipat News: रोहतक में 29 से होगा राज्यस्तरीय सांझी उत्सव और प्रतियोगिता

Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
State level Sanjhi festival and competition to be held in Rohtak from 29th
सोनीपत। हरियाणा लोक कला संघ, रोहतक की ओर से राज्यस्तरीय सांझी उत्सव एवं प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्तूबर तक एंडी स्टूडियो नजदीक जींद चौक रोहतक में किया जा रहा है। हरियाणवी संस्कृति को संजोने और उसका देश-दुनिया में प्रचार-प्रसार करने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के सहयोग से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम ने बताया कि यह आयोजन हरियाणा की लोक परंपराओं को जीवंत रखने और महिला प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उत्सव लोक परंपरा, कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनोखा प्रयास है।
विज्ञापन

सांझी हरियाणा की जीवंत लोक परंपरा है, जो हमारी संस्कृति, आस्था और रचनात्मकता की पहचान है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रूपये, तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये और 10 सांत्वना पुरस्कार (प्रत्येक 2100 रुपये) होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता केवल महिलाओं के लिए हो रही है। प्रतिभागियों को अपना नाम, पता, आयु एवं आधार कार्ड की प्रति ई-मेल या व्हाट्सएप के माध्यम से हरियाणा लोक कला संघ को भेजनी होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।
आवेदन भेजने के लिए ई-मेल आईडी haryanalokkalasangh@gmail.com, दूरभाष नंबर- 9812069014 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed