फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   State level manifesto of Lord Valmiki celebrated under tight police protection

पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मना भगवान वाल्मीकि का राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव

Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
State level manifesto of Lord Valmiki celebrated under tight police protection
वाल्मीकि प्रकटोत्सव में पहुंचे कृष्ण बेदी व अन्य। संवाद - फोटो : Sonipat
शहर में बरोदा रोड स्थित वाल्मीकि आश्रम में बुधवार को भारी पुलिस बल के बीच भगवान वाल्मीकि का राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। प्रकटोत्सव में समाज के संतों के अलावा कई नेताओं व आमजन ने पहुंचकर भगवान वाल्मीकि को नमन किया। इसके अलावा वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को मांग पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी द्वारा भगवान वाल्मीकि का राज्यस्तरीय प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में बाबा मन शाह, रवि शाह, कृष्ण शाह विद्यार्थी, बाबा प्रकटनाथ व सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी के साथ ही सुभाष चंद्र, राम अवतार वाल्मीकि व कृष्ण कुमार भी विशेष तौर पर पहुंचे। यहां सभी ने भगवान वाल्मीकि को नमन किया। गायकों ने भी भजनों के माध्यम से भगवान वाल्मीकि का गुणगान किया। इस दौरान मोनू पांचाल, सुंदर कश्यप, विजय निनानिया, अमित वाल्मीकि, रवि, रामू रामपाल, महेंद्र, अनिल चावला, जगबीर पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम के नाम इन मांगों का दिया ज्ञापन
भगवान वाल्मीकि त्रिकालदर्शी सोसायटी के अध्यक्ष दीपक आदित्य के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के राजनीतिक सचिव को मांग पत्र सौंपा। इससे पहले सीएम के कार्यक्रम के विरोध के बीच अधिकारियों के माध्यम से भी उनका मांग पत्र सोशल मीडिया के माध्यम से उच्च अधिकारियों के पास भेजा गया। मांग पत्र में सोसायटी ने सरकार से भगवान वाल्मीकि आश्रम में कम्यूनिटी सेंटर, कोचिंग सेंटर, छात्रावास व अन्य सुविधाओं के लिए ढाई करोड़ रुपये की अनुदान राशि देने, विश्वकर्मा मोड़ के नजदीक खाली पड़ी जमीन को दिलवाने, वाल्मीकि समाज से किसी योग्य व्यक्ति को राज्यसभा में भेजने और समाज के एक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापुरुषों का सम्मान नहीं करने वाला समाज पिछड़ जाता है : बेदी
पूर्व मंत्री एवं सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि संतों के प्रति हमारी आस्था होनी चाहिए। जो समाज महापुरुषों का सम्मान नहीं करता है, वह पिछड़ जाता है। उन्होंने कहा कि वह सीएम का संदेश लेकर आए हैं। सीएम सबका साथ-समान विकास की सोच में विश्वास रखते हैं। सीएम ने आश्वासन दिया है कि गोहाना में वाल्मीकि समाज द्वारा जो मांग रखी जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज हमेशा से जोड़ने का काम करता है। सीएम बेशक शारीरिक रूप से कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, लेकिन मानसिक रूप से जुड़े हैं। इसके बाद सत्संग भी हुआ।

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव में पहुंचे श्रद्धालु।  संवाद

भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed