{"_id":"628fd23fa8a702091f1ed9f5","slug":"state-level-fencing-competition-will-be-held-in-sonipat-from-28-to-30-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सोनीपत में 28 से 30 मई तक होगी राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता, 20 जिलों की टीमें लेंगी भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सोनीपत में 28 से 30 मई तक होगी राज्यस्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता, 20 जिलों की टीमें लेंगी भाग
Fri, 27 May 2022 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Fri, 27 May 2022 12:47 AM IST
सार
गांव खेवड़ा के जीडी गोयनका स्कूल में 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 होगी।
विज्ञापन
Fencing
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में जीडी गोयनका स्कूल में 28 से 30 मई तक 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा तलवारबाजी संघ की ओर से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 20 जिलों की टीम भाग लेंगी।
विज्ञापन
हरियाणा तलवारबाजी संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान ने बताया कि गांव खेवड़ा स्थित जीडी गोयनका स्कूल में 27वीं जूनियर हरियाणा स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप-2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 28 को बालक और बालिकाओं की एपी, 29 को फोल और 30 साबरे प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस दौरान पूल और डायरेक्ट एलिमिनेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों की टीमें भाग लेंगी। पलवल और फतेहाबाद जिलों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग नहीं लेंगी। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल विभाग के सहायक निदेशक एवं ओलंपियन अमित दहिया करेंगे। इसके साथ ही ओलंपियन योगेश्वर दत्त दूसरे और राई के विधायक मोहनलाल बड़ौली तीसरे दिन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। उपाध्यक्ष जितेंद्र जागलान ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन