फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Stadiums will be built in Nahari and Khevda at a cost of Rs 37 crore

Sonipat News: नाहरी और खेवड़ा में बनेंगे 37 करोड़ से स्टेडियम

Fri, 12 Sep 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Stadiums will be built in Nahari and Khevda at a cost of Rs 37 crore
सोनीपत। जिले के नाहरी और खेवड़ा गांव में 37 करोड़ रुपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। दोनों स्टेडियमों का निर्माण लोक निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। दोनों परियोजनाओं को सरकार से मंजूरी मिलने के साथ विभाग को निर्माण कार्य की राशि भी प्राप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


गांव नाहरी में करीब 15.58 करोड़ रुपये की राशि से कुश्ती स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा गांव खेवड़ा में करीब 21.84 कराेड़ रुपये से इनडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियमों का निर्माण होने से गांव नाहरी व खेवड़ा के अलावा आसपास के गांवों के खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक के साथ अभ्यास करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि विभाग की ओर से दोनों गांव में स्टेडियम निर्माण को लेकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टेंडर व मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद स्टेडियम का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। तत्पश्चात खिलाड़ियों के खेल प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं के साथ स्टेडियम में आधुनिक तकनीकी उपकरण, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था, जिम, खानपान की सुविधा, फिटनेस सेंटर व दर्शकों के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुमित आंतिल, सीमा आंतिल, महेंद्र पहलवान से खेवड़ा की पहचान

गांव खेवड़ा व नाहरी काफी समय से खिलाड़ियों की जननी माने गए हैं। इन गांवों ने देश को कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी दिए हैं। टोक्यो व पेरिस पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करने वाले सुमित आंतिल गांव खेवड़ा से हैं। डिस्कस थ्रो की ओलंपियन सीमा आंतिल व कुश्ती में अपनी छाप छोड़ने वाले महेंद्र पहलवान सहित कई युवा पहलवान भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। गांव के महेंद्र स्टेडियम में फिलहाल हॉकी, कुश्ती व कबड्डी की नर्सरी चल रही है, इनमें करीब 75 खिलाड़ी अभ्यासरत हैं। इस स्टेडियम का संचालन गांव नाहरी के ओलंपियन अमित दहिया कर रहे हैं, जो खेल विभाग में उप निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

रवि दहिया व अमित दहिया ने चमकाया नाहरी का नाम

गांव नाहरी ने भी देश को प्रतिभाशाली खिलाड़ी देने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ओलंपिक रजत पदक विजेता रवि दहिया के अलावा ओलंपियन अमित दहिया सहित नाहरी के कई खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व जिले का पहचान दिला चुके हैं। दोनों गांवों के खिलाड़ी सीमित संसाधनों व सुविधाओं के बावजूद देश के लिए पदक लाकर अपनी छाप छोड़ रहे हैं। दोनों गांव में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण हाेने से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए और सुविधाएं मिलेंगी। इससे सोनीपत का देशभर में परचम लहराएगा। ग्रामीण पदम सिंह दहिया ने बताया कि अब खिलाड़ी बेहतर अभ्यास कर सकेंगे।

--

सोनीपत के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक खेलों में जिला व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। गांव नाहरी व खेवड़ा में स्टेडियम निर्माण के लिए काफी प्रयास किए हैं। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से काफी खुशी है। -कृष्णा गहलावत, विधायक, ब्लॉक राई


---

गांव नाहरी व खेवड़ा में स्टेडियम के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग की ओर से जल्द टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। टेंडर व मुख्यालय से अलॉटमेंट मिलने के बाद दोनों गांव में स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। पंकज गौड़, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed