फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Spread Smile Foundation's flight reached abroad

Sonipat News: विदेश तक पहुंची स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन की उड़ान

Sun, 11 Aug 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 11 Aug 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Spread Smile Foundation's flight reached abroad
सोनीपत। स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन पांच वर्ष से निशुल्क पाठशाला के माध्यम से शिक्षा से वंचित बच्चों को शिक्षा, संस्कार व खेल क्षेत्र में निपुण बनाने का कार्य कर रही है। विशेष रूप से हरियाणा, दिल्ली व नोएडा के बाद फाउंडेशन ने अब अपनी उड़ान को विदेश तक पहुंचा दिया है। वहां भी जरूरतमंद बच्चों के लिए अनेकों गतिविधियों को शुरू किया गया है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संस्थापक नितिन जैन ने बताया कि उन्हें गर्व महसूस हो रहा है कि फाउंडेशन की उड़ान बढ़ते हुए नाइजीरिया तक पहुंच चुकी है। संस्था की एडवाइजर नेने आइबेजिम ने नाइजीरिया में पहुंचकर ऐसे ही सुविधाओं से वंचित बच्चों के समूह को वहां शिक्षा व संस्कार देने का कार्य शुरू किया है। वह भारत में भी कई वर्षों से संस्था के साथ जुड़कर अपना सहयोग दे चुकी हैं। उनके इसी अनुभव को देखते हुए नेने आइबेजिम को स्प्रेड स्माइल फाउंडेशन का एडवाइजर नियुक्त किया है।
विज्ञापन

कई शहर व विदेशी लोग भी संस्था से जुड़ने को तत्पर
नितिन जैन ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि उनका छोटा-सा प्रयास आज इतना बड़ा रूप ले लेगा। संस्था के कार्यों से ही आज फाउंडेशन की अलग पहचान बन चुकी है। कई शहरों व विदेशों के नागरिक भी आज फाउंडेशन से जुड़ने को तत्पर हैं। संस्था के इस प्रयास से सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है। फाउंडेशन आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी व लोगों को प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed