फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sportspersons are the heritage of the country: Yogeshwar

खिलाड़ी देश की धरोहर : योगेश्वर

Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 12 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sportspersons are the heritage of the country: Yogeshwar
फोटो 04- सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोज
सोनीपत। ओलंपियन योगेश्वर दत्त ने कहा कि बिना परिश्रम के कभी इतिहास नहीं लिखा जा सकता। खिलाड़ी देश की धरोहर होते हैं। कौन-सा देश कितना शक्तिशाली है, इस बात का पता, उसके देश के ओलंपिक में पदकों से पता चलता है।
विज्ञापन

वह मुरथल स्थित दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी) में चल रही तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की।
विज्ञापन

ओलंपिक की कुश्ती स्पर्धा में पदक विजेता एवं चार बार देश का प्रतिनिधित्व कर चुके पहलवान योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियाें को प्रेरित करते हुए कहा कि ओलंपिक में पदक जीतने की प्रेरणा उन्होंने वर्ष 1996 के पदक विजेता लॉन टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस से ली थी। उस समय ओलंपिक में एक ही पदक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल पदक नहीं, संघर्ष को जीतना सिखाते हैं : योगेश्वर दत्त ने कहा कि खेल में हर खिलाड़ी पदक नहीं जीतता। पदक तीन खिलाड़ी ही जीत पाते हैं। खेल हमें जीवन के संघर्ष में जीतना सिखाते हैं। मंजिल में अंत तक कैसे पहुंचा जाए, यह हमें खेल के माध्यम से पता चलता है। देश के लिए कुछ करने का जज्बा हमें अपने वीर सैनिकों से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed