फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports stadium toilet is in poor condition

Sonipat News: खेलकूद स्टेडियम के शौचालय की हालत खस्ता

Thu, 02 May 2024 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 02 May 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sports stadium toilet is in poor condition
सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित खेलकूद स्टेडियम में खस्ताहाल शौचालय। संवाद
सोनीपत। सेक्टर-4 स्थित खेलकूद स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए बनाया गया शौचालय खस्ता हालत में हैं। यहां खिड़कियां, दरवाजे, शीशा व वाश बेसिन का नल टूटा हुआ है। एक तरफ तो प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के दावे करता है और दूसरी तरफ धरातल पर खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं भी मुहैया नहीं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


शौचालय में सफाई नहीं होने के कारण फैला कूड़ा खिलाड़ियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। खिलाड़ियों का कहना है कि खेलकूद स्टेडियम में बने शौचालय में गंदगी होने के कारण खुले में ही पोशाक बदलनी पड़ती हैं। सरकार को खेल स्टेडियम में मूलभूत सुविधाएं प्रदान करानी चाहिए। इससे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा को निखार सकें। खेल स्टेडियम में रोजाना एथलेटिक्स के करीब 50 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं।
विज्ञापन


खिड़कियां-दरवाजे टूट कर हो चुके हैं अलग

खेल विभाग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने का दावा करते हैं। वहीं खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम में शौचालय तक की सुविधा उपलब्ध नहीं हैं। स्टेडियम में रख रखाव के लिए काई सफाई कर्मी तक नहीं है। इस कारण स्टेडियम की स्थित बदतर होती जा रही हैं। शौचालय में वाश बेसिन के नीचे लगी खिड़कियों के दरवाजे टूट कर पूरी तरह अलग हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सेक्टर-4 के खेल स्टेडियम में बने शौचालय की हालत को जल्द दुरुस्त कराया जाएगा।

- देवेंद्र दहिया, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed