फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sports competition will be organized on Vasant Panchami in Jhinjhauli

शहीद दिवस : जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 31 Jan 2025 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Jan 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sports competition will be organized on Vasant Panchami in Jhinjhauli
फोटो 01- साेनीपत के गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय सभागार में मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि द
सोनीपत। जिले के विभिन्न स्थानों पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें व अन्य वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। गोहाना रोड स्थित लघु सचिवालय में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि व प्रदेश के वीर शहीदी दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार के निर्देशन में एसडीएम अमित कुमार की अध्यक्षता में शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान डीडीपीओ जितेंद्र कुमार, डीआईपीआरओ राकेश गौतम, पंचायती विभाग से एक्सईएन कुलबीर फोगाट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन व राई स्थित पुलिस आयुक्त मुख्यालय में देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का किया गया। पुलिस उपायुक्त प्रबिना पी ने बताया 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन

सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने शिरकत की। इस दौरान प्रेमनारायण गुप्ता, पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सुरेंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष दयानंद वाल्मीकि, हरिप्रकाश मंडल, रंजना गोस्वामी, पार्षद राजेश दहिया व नितिन तनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम नगर स्थित कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ. सत्यवीर निर्माण के कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर फुल मालाएं अर्पित कर नमन किया। डॉ. सत्यवीर निर्माण ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने को सत्य, अहिसां, सत्याग्रह, निडरता और सर्वधर्म समभाव मूल्यों का संदेश दिया। महान विचार कभी नहीं मरते, वह अमर होकर दुनिया को रास्ता दिखाते हैं। इस दौरान नीलकंठ मुखिजा, हरिप्रकाश मंडल, राकेश सौदा, सरदार इन्द्रपाल, भारत भूषण, राकेश नरवाल व राहुल निर्माण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed