फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   SPO fired at a young man; the bullet hit an elderly woman in the leg.

Sonipat News: एसपीओ ने युवक पर चलाई गोली, बुजुर्ग महिला के पैर में लगी

Sun, 05 Jul 2026 04:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 05 Jul 2026 04:59 AM IST
विज्ञापन
SPO fired at a young man; the bullet hit an elderly woman in the leg.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। अशोक विहार में पड़ोसी युवक से रंजिश के चलते शनिवार शाम को एसपीओ पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने पड़ोसी युवक यश पर गोलियां चलाईं लेकिन एक गोली वहां से गुजर रही बुजुर्ग मूर्ति देवी के पैर में लगी। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अशोक विहार निवासी यश ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि सप्ताह भर पहले उनकी पड़ोस में रहने वाले विक्रम से कहासुनी हुई थी। कहासुनी की रंजिश में विक्रम ने पहले तीन हवाई फायर किए और फिर यश की ओर गोली चलाईं। यश का कहना है उन्होंने उसकी रिवॉल्वर पर हाथ मार दिया, जिससे गोली गली से गुजर रही मूर्ति देवी के पैर में लगी। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दोनों परिवारों के बीच पहले से विवाद चल रहा है। परिजनों ने वर्ष 2007 में भी आरोपी पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि यश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed