फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special vaccination campaign will start from 17th, vaccination survey will start in the last week of March

Sonipat News: विशेष टीकाकरण अभियान 17 से, मार्च के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा टीकाकरण सर्वे

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign will start from 17th, vaccination survey will start in the last week of March
फोटो 04: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नोडल अधिकारी व सुपरवाइजरों की बैठक लेती जिला प्रतिरक्षण अ
सोनीपत। गर्भवती व बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण अभियान चलाएगा। विशेष टीकाकरण अभियान 17 मार्च से शुरू हो रहा है। उसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में टीकाकरण सर्वे की शुरुआत होगी। सर्वे के दौरान तैयार किए जाने वाले आंकड़ों के आधार पर माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विशेष टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. नीरज यादव ने नोडल अधिकारी, सुपरवाइजर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि गर्भवती व बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए नियमित टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। जागरूकता के अभाव में काफी गर्भवती व बच्चों को जरूरी टीके नहीं लग पाते। इससे वह खसरा, हेपेटाइटिस, रोटा वायरस, रुबेला, काली खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। तमाम गर्भवतियों व शिशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। ऐसे में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने जाने जा रही है। जिसमें छूटे हुए बच्चों व गर्भवती को टीके लगाए जाएंगे। बैठक में 100 फीसदी लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मंथन किया गया। जिससे कोई भी बच्चा व गर्भवती बिना टीकाकरण के न रहे।
विज्ञापन

घर-घर जाकर किया जाएगा टीकाकरण सर्वे
अभियान का उद्देश्य टीकाकरण से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करना है। स्वास्थ्य कर्मियों के सहारे घर-घर जाकर टीकाकरण सर्वे किया जाएगा। सर्वे के बाद आंकड़ों के आधार पर नया माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। उसके माइक्रो प्लान के बाद जिन बच्चों या गर्भवती महिलाओं को नियमित टीकाकरण सत्रों में टीके नहीं लग पाते, नए माइक्रो प्लान के तहत सभी का टीकाकरण किया जाएगा। बच्चों व गर्भवतियों को टीके लगने हैं। कौन-कौन से टीके लगने हैं, कितने सत्र आयोजित होंगे, वैक्सीन की उपलब्धता केंद्र पर कैसे होगी आदि। माइक्रो प्लान बेहतर होगा तो टीकाकरण कार्यक्रम भी अच्छे से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण सर्वे को लेकर माइक्रो प्लान तैयार किया जाएगा। इसके तहत गर्भवतियों व बच्चों का सर्वे किया जाएगा। लोगों को गर्भवती व बच्चों को लगने वाले टीकों के बारे में जानकारी देंगी। जो टीके लगाने में छूट गए हैं उन्हें लगवाने में आशा कार्यकर्ता भी मदद करेंगी। आगामी वर्ष 2025-26 के लिए ऐसी कार्ययोजना बनाएं, जिससे 100 फीसदी लक्ष्य हासिल कर सकें।
-डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed