फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special train will provide darshan of Mata Vaishno Devi on Rakshabandhan

Sonipat News: रक्षाबंधन पर माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 09 Aug 2024 03:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Special train will provide darshan of Mata Vaishno Devi on Rakshabandhan
सोनीपत। रेलवे ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में स्पेशल ट्रेन चलाकर श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने का निर्णय लिया है। यह निर्णय दिल्ली-कटरा रूट पर ट्रेनों में भीड़भाड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के चलते लिया गया है। 14 से 18 अगस्त तक स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली-कटरा रूट पर (अप-डाउन में) करीब आठ फेरे लगाएगी। ट्रेन का सोनीपत सहित मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। स्पेशल ट्रेन चलने से श्रद्धालुओं सहित दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 17-18 अगस्त को शनिवार-रविवार का अवकाश भी पड़ रहा है। लगातार अवकाश होने पर श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन का कार्यक्रम बना सकते हैं। वहीं दिल्ली-कटरा रूट पर चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट बढ़ रही है। वंदे भारत सहित विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों में करीब 14 से 68 तक वेटिंग चल रही है। ऐसे में यात्री रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का सहारा ले सकते हैं। यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए स्पेशल ट्रेन दिल्ली-कटरा रूट पर चार-चार फेरे लगाएगी।
विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन (04087) 14 अगस्त को नई दिल्ली स्टेशन से रात 11ः45 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ कर 12:26 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। फिर मुख्य स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 11ः40 बजे कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन (04088) का 15 अगस्त को कटरा स्टेशन से रात 9:20 बजे संचालन किया जाएगा। ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 7:50 बजे सोनीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। सुबह 9:30 बजे नई दिल्ली स्टेशन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04081, 04082, 04085 व 04086 अपडाउन में संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य स्टेशनों पर होगा ठहराव
वानानुकूलित, शयनयान व सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन का मार्ग में सोनीपत सहित विभिन्न मुख्य स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। इनमें पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मूतवी व कटरा स्टेशन शामिल है।


दिल्ली से कटरा जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम वेटिंग

14033 जम्मू मेल 57

18309 मुर्री एक्सप्रेस 62

11077 झेलम एक्सप्रेस 33

22439 वंदे भारत 62
22477 वंदे भारत 68
12445 उत्तर संपर्क क्रांति 81
कटरा से दिल्ली आने वाली ट्रेनों में वेटिंग

12920 मालवा एक्सप्रेस 50

14034 जम्मू मेल 14

11078 झेलम एक्सप्रेस 64

18310 मुर्री एक्सप्रेस 54

12472 स्वराज एक्सप्रेस 46
22440 वंदे भारत 20
12446 उत्तर संपर्क क्रांति 65


रेलवे ने यात्रियों की सुविधा व ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन का 14 से 18 अगस्त तक नई दिल्ली-कटरा रूट पर आठ फेरे लगाएगी। स्पेशल ट्रेन चलने से यात्रियों को वेटिंग से छुटकारा मिलेगा।
हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed