फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special Feature on National Vaccination Day: 28,053 Children Up to 12 Months of Age Vaccinated

Sonipat News: राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर विशेष....12 माह तक के 28,053 बच्चों का हुआ टीकाकरण

Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Special Feature on National Vaccination Day: 28,053 Children Up to 12 Months of Age Vaccinated
फोटाे : सोनीपत के टीकाकरण केंद्र में बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीका लगवाने पहुंची
सोनीपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों को गंभीर और जानलेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक है। एक अप्रैल 2025 से अब तक 0 से 12 माह तक के 28,053 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 16 से 24 माह के 27,168 बच्चों को एमआर और एमसीवी की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। इस दिन संक्रामक रोगों को रोकने के लिए टीकों के महत्व के बारे में बताया जाता है।
विज्ञापन

जागरूकता के अभाव में काफी गर्भवती व बच्चों को जरूरी टीके नहीं लग पाते। इससे वह खसरा, हेपेटाइटिस, रोटा वायरस, रूबेला, काली खांसी जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। तमाम गर्भवतियों व शिशुओं की मृत्यु तक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को बीमारियों से बचाती है विटामिन ए
बच्चों को आंख व चर्म संबंधी बीमारियों से बचाने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चों को टीकाकरण के समय विटामिन ए दवा की ड्रॉप जरूरी की है। विटामिन ए चर्म व मसल के सेल को एक्टिवेट रखती है। इसी तरह यह दवा अल्सर को बढ़ने से रोकती है। विटामिन ए कैंसर को रोकने में भी मददगार होती है। विटामिन ए की कमी से आखों की रोशनी पर असर पड़ने की आशंका रहती है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के चार्ट के मुताबिक बच्चे को पांच साल तक 6 महीने के अंतराल में दवा पिलाई जाती है। शुरू में दवा 0 से 9 महीने के अंतराल में पिलाई जाती है। 16वें महीने में दूसरी ड्रॉप पिलाने का समय है। 6 महीने में पांच साल तक यह दवा पिलाई जाती है।


टीकाकरण वर्ष 2025-26 2024-25 2023-24
0 से 12 माह तक के बच्चे का टीकाकरण 14596 15534 15604
0 से 12 माह तक की बच्ची का टीकाकरण 13487 14051 14044
16 से 24 माह के बच्चों को एमआर की दूसरी डोज 27168 28267 29570
डीपीटी-1 बूस्टर 27816 28022 29610
ओपीवी बूस्टर 27735 28126 29507
वर्जन
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास रहता है। अप्रैल से नए टीकाकरण अभियान पर जोर दिया जाता है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बच्चों का टीकाकरण समय पर हो, बच्चों को गंभीर बीमारियों को दूर करने के लिए रूटीन टीकाकरण किया जाता है। हर माह दूसरे रविवार को विशेष टीकाकरण शिविर भी जिलेभर में लगाए जा रहे हैं। -डॉ. नीरज यादव, जिला टीकाकरण अधिकारी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article