फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special camp: Records of 500 out of 650 pensioners found correct

विशेष शिविर : 650 में से 500 पेंशनधारकों का रिकॉर्ड मिला सही

Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 23 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Special camp: Records of 500 out of 650 pensioners found correct
फोटो 35- सोनीपत के रेलवे रोड ​स्थित नगर निगम कार्यालय में ​शिविर के दौरान पेंशन लाभा​र्थियों के
सोनीपत। रेलवे रोड स्थित नगर निगम कार्यालय में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन धारकाें के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में करीब 650 पेंशन धारक दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे। प्रशासन की ओर से गठित अधिकारियों की टीम ने करीब 500 लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
विज्ञापन


वार्ड-11 के लिए नगर निगम कार्यालय में रविवार को लगाए गए शिविर में करीब 150 पेंशन धारक बिना दस्तावेजों की जांच करवाए वापस लौट गए। शिविर में नगर निगम से क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ व लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा ने अन्य कर्मचारियों के साथ 500 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। वार्ड पार्षद इंदू वलेचा के पति संजीव वलेचा ने बताया कि शिविर में सभी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच नहीं हो पाई। ऐसे में अधिकारी सोमवार को अन्य जगह लगने वाले शिविर में शेष पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच करेंगे। शिविर में जितने भी पेंशन धारकों के दस्तावेजों की जांच की गई, उनका रिकॉर्ड सही मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed