फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Special camp: Documents of 350 pension beneficiaries arrived, there was an atmosphere of chaos

विशेष शिविर : 350 पेंशन लाभार्थियों के पहुंचे दस्तावेज, अव्यवस्था का रहा माहौल

Thu, 12 Dec 2024 12:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 12 Dec 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
Special camp: Documents of 350 pension beneficiaries arrived, there was an atmosphere of chaos
सोनीपत। सेक्टर-14 स्थित सामुदायिक केंद्र में क्षेत्र के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। शिविर में स्वास्थ्य, नगर निगम व समाज कल्याण विभाग से अधिकारियों की गठित की गई टीम ने 125 पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच की। हालांकि तीसरे दिन शिविर में कुल 350 पेंशन लाभार्थी अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से जिला के वृद्धावस्था व दिव्यांग पेंशन लाभार्थियों के रिकाॅर्ड व दस्तावेजाें की जांच करवाई जा रही है। बुधवार को शिविर में नगर निगम के लेखा अधिकारी सुनील हुड्डा व क्षेत्रीय कर अधिकारी राजेंद्र चुघ ने कर्मचारियों के साथ 125 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि जांच में सभी 125 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेज सही पाए गए। शेष 225 पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों व रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


पेंशनधारकों को गुमराह करने का आरोप
वार्ड-3 के पार्षद सुरेंद्र मदान ने बताया कि पहले के वार्ड 8, 10 व 11 को मिलाकर वार्ड 3 बनाया गया है। बुधवार को सेक्टर-14 के सामुदायिक केंद्र में वार्ड-3 के पेंशन लाभार्थियों के दस्तावेजों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाया गया। आरोप है कि शिविर में दस्तावेजों की जांच करवाने पहुंचे पेंशनधारकों को गुमराह किया गया। गठित किए गए अधिकारी पहले वाली वार्ड सूची के अनुसार वार्ड 3 के पेंशन धारकों को अन्य वार्डों में भेज रहे हैं। ऐसे में शिविर के दौरान अधिकतर पेंशन लाभार्थी परेशान नजर आए। शिविर में अव्यवस्था का माहौल नजर आया। उन्होंने कहा कि जब यहां तीन वार्डाें को इकट्ठा करके एक वार्ड बनाया गया हैं तो वार्ड में रहने वाले पेंशन लाभार्थियाें के दस्तावेजों की जांच भी इसी वार्ड में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed