फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat's Abhishek Nain ready to shine at the World Cup.

Sonipat News: विश्व कप में छाने को तैयार सोनीपत के अभिषेक नैन

Tue, 11 Aug 2026 08:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Aug 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
Sonipat's Abhishek Nain ready to shine at the World Cup.
फोटो :: अ​भिषेक नैन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मयूर विहार के अभिषेक नैन एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप-2026 में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी इंडिया ने 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम में उन्हें शामिल किया है। ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित मंच पर खेल चुके अभिषेक के सामने अब विश्व कप में दमदार प्रदर्शन की चुनौती है। भारतीय टीम की नजर खिताब पर है और सोनीपत के इस खिलाड़ी से शानदार प्रदर्शन की उम्मीदें हैं।
अभिषेक ने पांचवीं कक्षा में शहर के सीआरजेड विद्यालय के छात्रावास में हॉकी का अभ्यास शुरू किया था। शुरुआती दिनों में ही उनकी प्रतिभा मैदान पर दिखने लगी थी। एक राज्य स्तरीय मुकाबले में उन्होंने गुस्से और जुनून में तीन हॉकी स्टिक तोड़ दी थीं। दर्शकों ने तभी कहा था कि यह लड़का आगे जरूर जाएगा। अभिषेक ने बचपन से ही ‘हार नहीं माननी’ का मंत्र अपनाया है। 11 साल की उम्र में जामुन के पेड़ से गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोट लगी थी। उनकी नस फट गई और 10 से अधिक टांके आए थे। परिवार ने हॉकी खेलने से मना किया, लेकिन अभिषेक का जुनून नहीं टूटा। प्रशिक्षक शमशेर ने परिवार को समझाया, जिसके बाद उन्होंने दोबारा मैदान संभाला।
विज्ञापन

साल 2016 में जूनियर शिविर में चयन नहीं होने से अभिषेक को बड़ा झटका लगा था। कुछ समय के लिए विश्व कप खेलने का सपना धुंधला जरूर पड़ा। परंतु उन्होंने हार नहीं मानी और लक्ष्य सामने रखकर अभ्यास जारी रखा। वह लगातार खुद को बेहतर करते रहे। यही दृढ़ता आज उन्हें विश्व कप की भारतीय टीम तक लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
परिवार का भरोसा और समर्पण
अभिषेक के भाई आशीष बताते हैं कि उन्हें मां के हाथ का चूरमा बेहद पसंद है। परंतु हॉकी के जुनून के आगे बाकी सब पीछे है। सुबह अभ्यास के लिए निकलना और रात को घर लौटना उनकी दिनचर्या रही। उन्होंने कई बार पारिवारिक समारोहों से भी दूरी बनाए रखी। परिवार को पूरा भरोसा है कि अभिषेक विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतकर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed