फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat youth helped Kanwariyas trapped in a road accident

Sonipat News: सड़क हादसे में फंसे कांवड़ियों की सोनीपत के युवाओं ने की मदद

Fri, 25 Jul 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sonipat youth helped Kanwariyas trapped in a road accident
फोटो 28: उत्तराखंड के उत्तर काशी में कैंटर पलटने से घायल हुए कांवड़ियों के लिए मददगार साबित होन
सोनीपत। कांवड़ यात्रा सिर्फ भक्ति नहीं बल्कि इंसानियत का भी प्रतीक है। इसका एक जीवंत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब गोमुख-गंगोत्री से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे जिले के गांव खेड़ी मनाजात के युवाओं ने उत्तरकाशी के पास एक हादसे में फंसे कांवड़ियों की मदद कर मानवता की मिसाल पेश की।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र के कांवड़ियों से भरा एक कैंटर उत्तरकाशी पहुंचने से कुछ दूरी पर अचानक पलट गया। गनीमत रही कि कैंटर खाई में नहीं गिरा अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। तभी वहां से गुजर रहे खेड़ी मनाजात गांव के कांवड़ियों ने तुरंत रुककर घायलों की मदद की और अपने संसाधनों से उन्हें प्राथमिक सहायता दी।
विज्ञापन

उन्होंने कैंटर में सवार कांवड़ियों को अपनी गाड़ी में स्थान देने की भी पेशकश की। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले युवाओं ने अन्य कांवड़ियों के सहयोग से अस्थायी रास्ता बनवाया और जाम में फंसीं अन्य गाड़ियों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दीपक रावत ने मौके पर पहुंचकर सोनीपत के कांवड़ियों की सराहना की। इस दौरान प्रदीप दहिया, दीपक दहिया नाहरी, सुभाष दहिया, रमेश दहिया, संदीप प्रधान, रिंकू दहिया और पंडित संदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed