फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat won medals in football competition

Sonipat News: फुटबॉल प्रतियोगिता में सोनीपत ने जीते पदक

Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 05 Sep 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Sonipat won medals in football competition
सोनीपत। राज्यस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता की फुटबॉल स्पर्धा में साेनीपत की टीमों ने शानदार प्रदर्शन दिखाया। फुटबॉल के मुकाबले 1 से 3 सितंबर तक पानीपत में आयोजित कराए गए थे। इसमें जिले की अंडर-14 की टीम ने रजत व अंडर-17 आयु वर्ग की टीम ने कांस्य पदक जीते हैं।
विज्ञापन

प्रशिक्षक नवीन मलिक ने बताया कि हमें प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक की उम्मीद थी। जिले की टीमों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग की टीम का फाइनल मुकाबला अंबाला की टीम के साथ हुआ। इसमें अंबाला ने 1-0 से जीत हासिल की। वहीं अंडर -17 आयु वर्ग की टीम ने कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले में गुरुग्राम की टीम को 2-0 से हराया। टीम के कई खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत राष्ट्रीय स्तर के लिए चुना गया है। अंडर- 19 आयु वर्ग की टीम को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों काे ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। टीमों के बेहतर प्रदर्शन पर जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, सहायक शिक्षा अधिकारी (खेल) रामबीर सरोहा व प्रशिक्षक केके सांगवान ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed