{"_id":"666dce95506888f9810d8f6a","slug":"sonipat-three-friend-died-in-road-accident-in-kurukshetra-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Accident: बचपन से थी दोस्ती, मौत तक रहे साथ, कुरुक्षेत्र में सोनीपत के तीन दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Accident: बचपन से थी दोस्ती, मौत तक रहे साथ, कुरुक्षेत्र में सोनीपत के तीन दोस्तों की मौत
Sat, 15 Jun 2024 10:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 15 Jun 2024 10:55 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र में हुए सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत से गांव में मातम पसरा है। दो साथी विवाहित थे। एक की शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में इस्माइलाबाद के पास रोडवेज बस की टक्कर से कार सवार तीन दोस्तों की मौत के बाद पैतृक गांव सोनीपत के दुभेटा में मातम पसर गया है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। तीनों युवक बचपन से दोस्त थे।
विज्ञापन
गांव दुभेटा निवासी दिनेश (36), रमेश (38) और अनिल (32) बचपन के दोस्त थे। दिनेश व अनिल दुभेटा गांव में खेतीबाड़ी का काम करते थे। वहीं रमेश कई साल पहले रोहतक शहर में रहने लगे थे। रमेश रोहतक में डेयरी संचालक थे।
विज्ञापन
तीनों शुक्रवार को घूमने के लिए रमेश की कार से हिमाचल प्रदेश में कुल्लू मनाली के लिए निकले थे। अंबाला-हिसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस्माइलाबाद के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। इस हादसे में तीनों दोस्तों की मौत हो गई।
विज्ञापन
रमेश व अनिल विवाहित थे, जबकि दिनेश अविवाहित थे। रमेश के दो पुत्र हैं। वहीं अनिल के पास एक बेटा है। वह भी स्कूल में पढ़ाई करता है। दिनेश के बड़े भाई चंडीगढ़ बिजली विभाग में कार्यरत हैं। तीनों दोस्त पहले दिनेश के भाई के पास चंडीगढ़ जा रहे थे। चंडीगढ़ से उन्हें कुल्लू मनाली के लिए निकलना था। तीनों दोस्तों का एक दिन पहले ही घूमने का कार्यक्रम बना था।
रमेश, दिनेश व अनिल की सड़क हादसे में मौत हो जाने की सूचना जैसे ही उनके परिवार वालों को मिली तो उनके घरों में ही नहीं बल्कि आस-पड़ोस में भी मातम छा गया। मृतक के परिवार वालों के आंखें से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को तीनों दोस्तों का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।