{"_id":"587fb08b4f1c1b3703f00bb7","slug":"sonipat-student-s-body-did-not-clue-from-dsp-action-committee","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के शव का नहीं लगा सुराग, डीएसपी से मिली एक्शन कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के शव का नहीं लगा सुराग, डीएसपी से मिली एक्शन कमेटी
अमर उजाला, गोहाना
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भंडेरी गांव की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा की अपहरण के बाद दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में पुलिस लगातार दौड़ रही है, लेकिन उसके बावजूद छात्रा के शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। पुलिस ने चौथे दिन भी जेएलएन में मोई हुड्डा से बेरी तक शव की तलाश की, लेकिन शव नहीं मिल सका। दूसरी ओर शव को बरामद करने की मांग को लेकर एक्शन कमेटी ने डीएसपी से मुलाकात की।
पुलिस ने गांव मई हुड्डा में बने हैड से लेकर बेरी तक सभी पुलों के नीचे छात्रा के शव को तलाश किया। उसके बावजूद शव नहीं मिलने पर पुलिस ने पानी का बहाव तेज होने की बात कहते हुए शव आगे बह जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी की निशानदेही के आधार पर शव को तलाश किया जा रहा है।
हर बार नहर में शव डालने की बात कह रहा है आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी विक्रम से डीएसपी राजीव देशवाल के अलावा एसआईटी के अन्य जांच अधिकारियों द्वारा जितनी बार भी पूछताछ की गई है, आरोपी एक ही रट लगाए हुए है कि उसने शव को नहर में डाला था। पुलिस भी इस बात को लेकर परेशान है कि यदि शव को नहर में डाला गया था तो अब तक मिल क्यों नहीं रहा है। मामले की जांच कर रही एसआईटी का तर्क है कि इस नहर में पानी का बहाव ज्यादा होने के कारण इसमें रेत भी ज्यादा आती है। संभव है कि शव रेत में दब गया हो। इसकी खोजबीन पानी बंद होने के बाद ही की जा सकेगी।
विज्ञापन
पानी रोकने की अनुमति लेंगे
पुलिस का कहना है कि नहरी पानी रोकना संभव नहीं है। इसके लिए पहले राज्यपाल से पानी बंद करने की अनुमति ली जाएगी, जिसके बाद पूरी नहर में शव की तलाश की जा सकती है। दो माह से भी अधिक समय होने के कारण शव खराब भी हो गया होगा। ऐसे में यदि हड्डी भी मिलती है तो उसका डीएनए टेस्ट कराकर ही शव की पहचान की जा सकती है। अगले एक-दो दिन में शव नहीं मिला तो पानी बंद करने की मंजूरी ली जाएगी।
डीएसपी ने दिया आश्वासन
छात्रा के शव को बरामद करने की मांग को लेकर एक्शन कमेटी के सदस्यों भले राम नरवाल, आहुलाना बारहा के प्रधान मलिक राज मलिक, सुनील ठेकेदार, पूर्व जिला पार्षद इंदूराज नरवाल, राजेंद्र कुंडू, धर्मबीर मलिक व धर्मबीर भंडेरी ने बुधवार को डीएसपी राजीव देशवाल से मुलाकात की। डीएसपी ने एक्शन कमेटी को आश्वस्त किया कि पुलिस छात्रा का शव बरामद करने की कोशिश कर रही है।