फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat: Student dies under suspicious circumstances after falling from seventh floor

Sonipat: डॉ. बीआर आंबेडकर विधि विवि में सातवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में छात्र की मौत

Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 11:32 PM IST
सार

छात्र सम्यक जैन मध्य प्रदेश के शिवपुरी के गांव मंगल का रहने वाला था। छात्र देर रात हॉस्टल में अपने कमरे की बालकनी से गिरा। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। 

विज्ञापन
Sonipat: Student dies under suspicious circumstances after falling from seventh floor
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत के राई क्षेत्र के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में हॉस्टल की 7वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालात में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में निवारक कार्रवाई की है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के जिला शिवपुरी के गांव मंगल का रहने वाला सम्यक जैन (22) गांव राई स्थित राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विवि में एलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र थे। वह हॉस्टल में सातवीं मंजिल पर बने कमरे में अकेले रहते थे। रात करीब 12 बजे हॉस्टल वह ग्राउंड फ्लोर पर गिरे मिले।
विज्ञापन


विवि में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पड़ा देखकर अधिकारियों को अवगत कराया और उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना उनके परिजनों को दी गई। सूचना के बाद उनके परिजन अस्पताल में पहुंचे और पिता संजय जैन के बयान दर्ज कर पुलिस ने निवारक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। हॉस्टल की बालकनी में छात्र की चप्पल के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि वह रात साढ़े 11 बजे तक ऑनलाइन रहकर पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता शिवपुरी में व्यापार करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


विश्वविद्यालय के हॉस्टल में सातवीं मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हुई है। हादसे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के बयान दर्ज करा लिए गए हैं। -मुकेश कुमार, एसीपी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed