फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat station will be under the purview of cameras, DRM will also keep an eye

Sonipat News: कैमरों की जद में होगा सोनीपत स्टेशन, डीआरएम की भी होगी नजर

Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Sonipat station will be under the purview of cameras, DRM will also keep an eye
सोनीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन के तहत आने वाला सोनीपत स्टेशन जल्द कैमरों की जद में होगा। रेलवे स्टेशन की हर गतिविधि पर कार्यालय में बैठे मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की नजर रहेगी। जिले के सोनीपत, राठधना व गन्नौर रेलवे स्टेशनों पर दो चरणों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन सीसीटीवी के लिए डीआरएम कार्यालय और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। पहले चरण में सोनीपत रेलवे स्टेशन पर करीब 26 और सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जबकि यहां पहले 24 सीसीटीवी लगाए गए हैं। सीसीटीवी लगाने का काम सुंदरीकरण के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




दूसरे चरण में गन्नौर स्टेशन पर करीब 10 और राठधना स्टेशन पर 7 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सोनीपत रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल हो चुके स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं के विस्तार के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा व निगरानी के उपाय भी किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अंबाला-दिल्ली रेल लाइन के अंतर्गत आने वाले जिले के रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। स्टेशन का सुंदरीकरण होते ही काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


आसानी से पहचान कर दबोचे जा सकेंगे अपराधी



सोनीपत स्टेशन परिसर में सीसीटीवी लगने का फायदा रेलवे प्रशासन सहित रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) व राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को भी मिलेगा। रेलवे स्टेशन पर होने वाली चोरी, छीना झपटी, नशा खोरी व रेलवे लाइन पार करने जैसी घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा। स्टेशन परिसर में सीसीटीवी लगे होने से अपराधी की पहचान कर उसे पकड़ा जा सकेगा। ऐसे में पुलिस को जांच में भी मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो चरणों में होगा सीसीटीवी लगाने का काम



अंबाला-दिल्ली रेल लाइन पर सोनीपत स्टेशन व आसपास के गन्नौर व राठधना स्टेशन पर सीसीटीवी लगाने का काम दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण सोनीपत रेलवे स्टेशन पर करीब 26 सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके बाद दूसरे चरण में राठधना व गन्नौर स्टेशन पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो सोनीपत के साथ लगते हरसाना कलां, सांदल कलां, राजलू गढ़ी व भोड़वाल माजरी स्टेशन पर करीब 10-10 सीसीटीवी लगाए जा सकते हैं, ताकि रेलवे परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।








दिल्ली-अंबाला रेल लाइन के अंतर्गत आने वाले सोनीपत सहित अन्य स्टेशनों पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने का काम रेलटेल कंपनी की ओर से किया जाएगा। सीसीटीवी दिल्ली की इंटेक इंफोटेक प्रा.लि. कंपनी की ओर से लगाए जाएंगे। सोनीपत स्टेशन का सुंदरीकरण होने के बाद सीसीटीवी लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।



अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed