फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sonipat rubber belt factory fire case: Reema Pradhan also died during treatment

सोनीपत में रबड़ बेल्ट फैक्टरी में आग का मामला: रीमा प्रधान की भी उपचार के दौरान मौत, अब तक जा चुकी चार जान

Sat, 01 Jun 2024 10:48 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Jun 2024 10:48 AM IST
सार

सोनीपत में रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्टरी में लगी आग में झुलसे राकेश देवगन की उपचार के दौरान मौत हो गई। फैक्टरी में लगी आग में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है।आग से हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे।

विज्ञापन
Sonipat rubber belt factory fire case: Reema Pradhan also died during treatment
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के एचएसआईआईडीसी, राई स्थित रबड़ बेल्ट बनाने की फैक्टरी में लगी आग में झुलसे राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती राकेश देवगन ने देर रात करीब दो बजे दम तोड़ दिया। फैक्टरी में लगी आग में जान गंवाने वालों की संख्या चार हो गई है।

विज्ञापन


एचएसआईआईडीसी, राई स्थित सांवरिया एक्सपोर्ट फैक्टरी में रबड़ की बेल्ट बनाने का काम होता था। फैक्टरी में 28 मई की शाम करीब पौने चार बजे अचानक आग लग गई थी। फैक्टरी कर्मी व अन्य अधिकारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अन्य फैक्टरी मालिक व श्रमिक भी मौके पर पहुंच गए थे। तभी अचानक हुए ब्लास्ट में कई लोग झुलस गए थे।
विज्ञापन


जिसमें बचाव कार्य में मदद को पहुंचे राई औद्योगिक क्षेत्र के फैक्टरी संचालक दिल्ली के प्रीतमपुरा निवासी राहुल जैन व उनके पिता सीताराम, राई इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन (रीमा) के प्रधान राकेश देवगन, रबड़ फैक्टरी मालिक दिल्ली के रोहिणी निवासी दुलीचंद अग्रवाल के भाई शालीमार बाग दिल्ली निवासी नंद गोपाल अग्रवाल व उनके बेटे अंशुल अग्रवाल भी झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल जैन की सफदरजंग अस्पताल दिल्ली और उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव चठिया छिज्जू के ओमेंद्र (50) व यूपी के जिला आजमगढ़ निवासी रामचंद्र की बहालगढ़ के निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस मामले में ओमेंद्र के बेटे सुमित के बयान पर फैक्टरी मालिक दुलीचंद के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर चुकी है।


हादसे में घायल राकेश देवगन ने भी शुक्रवार देर रात दो बजे अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। फैक्टरी 312 मीटर में चल रही थी। जिसमें हादसा अंदर रखे साल्वेंट के ड्रम फटने से हुआ था। मामले में एसडीएम अमित कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed