{"_id":"63db3787b88e91209f23b240","slug":"sonipat-railway-station-will-become-hitech-five-automatic-stairs-and-two-lifts-will-be-installed-sonipat-news-c-17-1-53672-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हाईटेक बनेगा सोनीपत रेलवे स्टेशन, लगेंगी पांच स्वचालित सीढि़यां और दो लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हाईटेक बनेगा सोनीपत रेलवे स्टेशन, लगेंगी पांच स्वचालित सीढि़यां और दो लिफ्ट
Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 02 Feb 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगाने के लिए बेरिकेड लगाकर काम करते मज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। अब सोनीपत रेलवे स्टेशन हाईटेक बनने जा रहा है। रेलवे ने स्टेशन पर पांच स्वचालित सीढि़यां और दो लिफ्ट लगाने का निर्णय लिया है। जिससे स्टेशन आधुनिक सुविधाओं के साथ हाईटेक बनेगा। स्टेशन पर बुजुर्गों, दिव्यांग लोगों, महिलाओं व बच्चों को अब सीढि़यां चढ़ने के लिए परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर दो लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तीनों प्लेटफार्म के साथ स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएगी। प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगाने का कार्य शुरू हो गया है।
सोनीपत स्टेशन पर कई वर्षों से स्वचालित सीढि़यों की मांग कर रहे यात्रियों को अब दो लिफ्ट की भी सौगात मिल गई है। जिसके लिए नक्शा रेलवे मुख्यालय की ओर से पहले ही पास हो चुका है। सोनीपत स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया गया है। ए ग्रेड श्रेणी में शामिल हो चुके इस स्टेशन से रोजाना करीब 40 हजार यात्री दिल्ली और अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। रेलवे ने अब यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब तक बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों को एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में सीढि़यां चढ़ने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में अब रेलवे की ओर से प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 और 3 पर दो लिफ्ट लगाई जाएंगी। साथ ही तीनों प्लेटफॉर्म के साथ स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार सहित पांच स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएगी। जिससे रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को सामान लेकर सीढि़यां चढ़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। निर्माण विभाग ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्वचालित सीढि़यां लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके बाद लिफ्ट लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
दोनों लिफ्ट पर 36 लाख तो पांच स्वचालित सीढि़यों पर खर्च होंगे 3.84 करोड़ रुपये
स्टेशन पर रेलवे की ओर से प्लेटफार्म नंबर 1, 2 व 3 पर दो लिफ्ट की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही तीनों प्लेटफार्म के साथ रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार सहित कुल पांच स्वचालित सीढि़यां लगाई जाएंगी। मुख्यालय ने स्वचालित सीढि़यां लगाने के लिए निर्माण विभाग को 3 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है, जबकि दो लिफ्ट लगाने पर 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों कार्यों को वर्ष 2023-24 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
बुजुर्ग व दिव्यांग लोगों के साथ अन्य यात्रियों को मिलेगा फायदा
रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट और स्वचालित सीढि़यों की व्यवस्था होने से स्टेशन पर आने वाले बुजुर्गों, दिव्यांग लोगों के साथ महिला यात्रियों व बच्चों को भी फायदा मिलेगा। लिफ्ट व स्वचालित सीढि़यां लगने से यात्रियों को भारी सामान एक से दूसरे प्लेटफार्म पर ले जाने में सहूलियत होगी। दैनिक यात्री काफी समय से रेलवे स्टेशन पर स्वचालित सीढि़यां लगवाने की मांग कर रहे थे। अब रेलवे ने उन्हें लिफ्ट की भी सौगात दी है।
वर्जन
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर दो लिफ्ट और पांच स्वचालित सीढि़यों की व्यवस्था की जाएगी। लिफ्ट प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 व 3 पर लगाई जाएगी और स्वचालित सीढि़यां प्लेटफॉर्म नंबर 1, 2 व 3 के साथ रेलवे स्टेशन के दूसरे प्रवेश द्वार पर लगाई जाएगी। लिफ्ट लगाने पर करीब 36 लाख रुपये और स्वचालित सीढि़यां लगाने पर करीब 3.84 करोड़ रुपये का बजट निर्माण विभाग को जारी कर दिया गया है। दोनों कार्यों को वर्ष 2023-24 में पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे की ओर से यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
- डिंपी गर्ग, डीआरएम, दिल्ली मंडल, उत्तर रेलवे।