Sonipat: रोडरेज में रोडवेज बस चालक की हत्या के मुख्य आरोपी समेत तीन काबू, सीआईए टू की टीम को मिली सफलता
कुंडली के पास हरियाणा रोडवेज में चालक जगबीर सिंह की 6 सितंबर को सुबह थार जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो कर्मी घायल हुए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनीपत के कुंडली में थार गाड़ी से कुचलकर हरियाणा रोडवेज के चालक जगबीर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। सोनीपत सीआईए 2 की टीम ने आरोपी प्रांजल, कुनाल और विकास को गिरफ्तार कर लिया है।
इससे पहले सोमवार को पुलिस ने थार गाड़ी की मालकिन को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार महिला ऋतु खुराना दिल्ली के इंद्र पुरी की रहने वाली है। ऋतु का बेटा प्रांजल अपने साथियों के साथ दोस्त का जन्मदिन मनाने मुरथल आया था।
छह सितंबर को हुई थी हत्या
कुंडली के पास हरियाणा रोडवेज में चालक जगबीर सिंह की 6 सितंबर को सुबह थार जीप से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो कर्मी घायल हुए थे। इसके विरोध में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया था। जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवा दिया था। बाद में 7 सितंबर को आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने व पिता की हत्या से आहत जगबीर सिंह के बेटे संदीप ने शमशान घाट में जाकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। गुरुवार को मामले में प्रदेशव्यापी हड़ताल भी की गई थी। परिजनों ने गुरुवार को थार सवार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी किए बिना पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया था।
इसके बाद शुक्रवार रात को पुलिस ने दिल्ली से मोती नगर से मोनिका नाम की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह थार गाड़ी में सवार थी। पुलिस ने उसे गाड़ी समेत काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था।
जिम में काम करती है युवती, युवकों का अपना काम
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवती मोनिका जिम में काम करती है। आरोपी प्रांजल थार गाड़ी चला रहा था। वह दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर का करता है। उनका साथी विकास एक कंपनी में कार्यरत है और कुनाल प्रतिष्ठित मोबाइल कंपनी में काम करता है।